Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Pauri News
›
Review of development schemes in Pauri; Kiwi project, incomplete for three years, to be investigated.
{"_id":"6a89ae68fbad4e6fdc03bb0a","slug":"video-review-of-development-schemes-in-pauri-kiwi-project-incomplete-for-three-years-to-be-investigated-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"पौड़ी में विकास योजनाओं की समीक्षा, तीन साल से अधूरे कीवी प्रोजेक्ट की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी में विकास योजनाओं की समीक्षा, तीन साल से अधूरे कीवी प्रोजेक्ट की होगी जांच
पौड़ी। कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने शनिवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की। सर्किट हाउस में हुई बैठक में वीबीजीआरजीवाई, पीएमजीएसवाई, पशुपालन, बांस मिशन और एनआरएलएम समेत योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। मंत्री ने ग्रामीण विकास और रोजगार बढ़ाने के लिए योजनाओं में बेहतर कन्वर्जेंस पर जोर दिया। उन्होंने मनरेगा की लंबित देनदारियों का जल्द निस्तारण करने और नई योजना की जानकारी ग्राम प्रधानों व जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। गहड़ गांव में वर्ष 2023 से अधूरे पड़े कीवी प्रोजेक्ट पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए जांच के निर्देश दिए। उन्होंने लापरवाही के लिए जिम्मेदारी तय करने और दोषी पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कराने को कहा। बैठक में बांस और रिंगाल को व्यावसायिक गतिविधियों से जोड़कर आजीविका का जरिया बनाने के लिए भूमि चयन के निर्देश भी दिए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।