Hindi News
›
Video
›
World
›
Nepal Tragedy: People scrambled up the mountain upon seeing the floodwaters approaching; the video will leave
{"_id":"6a94302ff7b0fe1d630dafc4","slug":"nepal-tragedy-people-scrambled-up-the-mountain-upon-seeing-the-floodwaters-approaching-the-video-will-leave-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"नेपाल त्रासदी: सैलाब आता देख पहाड़ पर भागने लगे लोग, वीडियो हैरान कर देगा!","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल त्रासदी: सैलाब आता देख पहाड़ पर भागने लगे लोग, वीडियो हैरान कर देगा!
नेपाल में कुदरत का ऐसा कहर टूटा है कि मौत सामने आती दिखाई दे रही थी और लोग अपनी जान बचाने के लिए पहाड़ों की तरफ भागने लगे। कोई ऊंचाई तक पहुंच जाता है... तो कोई सैलाब की रफ्तार में पीछे छूट जाता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो नेपाल की उस तबाही की तस्वीर दिखा रहा है, जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएं। सैलाब से बचने के लिए भागते लोगों की चीख-पुकार और देखते ही देखते पानी और मलबे का ऐसा रेला... जो रास्ते में आने वाली हर चीज को अपने साथ बहा ले जाता है। इससे पहले की आपको आगे की कहानी बताऊ पहले आप ये वीडियो देखिए जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
ये लोग भाग रहे हैं... जान बचाने के लिए भाग रहे हैं...कोई पीछे मुड़कर देख रहा है...तो कोई बस पहाड़ की ऊंचाई तक पहुंच जाना चाहता है क्योंकि सामने से आ रहा है सैलाब। पानी की वो धार जिसकी रफ्तार के सामने इंसान बेबस नजर आ रहा है।
नेपाल में आई प्राकृतिक तबाही का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहाड़ी इलाके में अचानक पानी और मलबे का तेज बहाव नीचे की तरफ बढ़ता है। खतरे को भांपते ही लोग ऊंचाई की तरफ भागने लगते हैं।
कुछ लोग तेजी से पहाड़ की ओर बढ़ जाते हैं लेकिन कुछ लोग पीछे छूट जाते हैं। और फिर देखते ही देखते सैलाब का पानी और मलबा पूरे इलाके को अपनी चपेट में लेता नजर आता है।
वो पल कितना खौफनाक होगा इसका अंदाजा इस वीडियो को देखकर लगाया जा सकता है। सामने मौत का सैलाब पीछे जिंदगी बचाने की कोशिश। लोग अपनों को आवाज लगा रहे हैं, चीख-पुकार मची है लेकिन कुदरत के इस कहर के सामने किसी की आवाज नहीं पहुंच रही।
कुछ लोग सुरक्षित ऊंचाई की तरफ पहुंचने में कामयाब होते हैं मगर उनकी नजरें अब भी नीचे फंसे लोगों पर टिकी हैं। सैलाब की धार इतनी जबरदस्त है कि अपने साथ सिर्फ पानी नहीं बल्कि मलबा, मिट्टी और तबाही भी लेकर आ रही है। कुछ ही पलों में सड़कें पानी और मलबे में बदलती दिखाई देती हैं। नीचे मौजूद लोग और वाहन इस खौफनाक मंजर के बीच फंसे नजर आते हैं।
एक तरफ लोग पहाड़ पर चढ़कर खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं और दूसरी तरफ नीचे बढ़ता सैलाब हर पल खतरा बढ़ा रहा है। नेपाल की इस प्राकृतिक आपदा के हर नए वीडियो में तबाही की एक नई तस्वीर सामने आ रही है। कहीं घर मलबे में दबे हैं कहीं सड़कें गायब हो गई हैं कहीं पुल और रास्ते टूट चुके हैं और कहीं परिवार अपनों की तलाश में हैं।
इसी तबाही के बीच मुंबई के एक परिवार की चिंता भी लगातार बढ़ती जा रही है। मुंबई के अंधेरी से मानसरोवर यात्रा पर निकले डॉक्टर दंपती मिलिंद चितले और उनकी पत्नी जानवी चितले नेपाल में हादसे के बाद से लापता बताए जा रहे हैं। दोनों 24 अगस्त को यात्रा के लिए निकले थे। लेकिन नेपाल में प्राकृतिक आपदा के बाद से परिवार का उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। फोन खामोश है, कोई संदेश नहीं आया और हर गुजरते घंटे के साथ परिवार की बेचैनी बढ़ती जा रही है।
अंधेरी पूर्व के MIDC इलाके के मालपा डोंगरी में डॉक्टर मिलिंद चितले का क्लिनिक है। 24 अगस्त से क्लिनिक बंद है। क्लिनिक के बाहर लगाए गए नोटिस में बताया गया था कि डॉक्टर 24 अगस्त से 6 सितंबर तक मानसरोवर यात्रा पर रहेंगे।
यात्रा की तय अवधि अभी खत्म भी नहीं हुई है.. लेकिन नेपाल की तबाही के बाद संपर्क टूटने ने परिवार की चिंता बढ़ा दी है। अब परिवार को हर फोन कॉल में उम्मीद दिखाई देती है। शायद दूसरी तरफ से मिलिंद और जानवी की आवाज सुनाई दे, शायद कोई उनकी सुरक्षित होने की खबर दे दे...
परिवार ने राज्य सरकार से मदद की गुहार लगाई है। मांग है कि डॉक्टर दंपती की जल्द तलाश की जाए, उनकी लोकेशन का पता लगाया जाए और अगर वे किसी मुश्किल में हैं तो उन्हें सुरक्षित भारत वापस लाया जाए।
नेपाल में राहत और बचाव की कोशिशें जारी हैं लेकिन उन परिवारों का इंतजार अब भी खत्म नहीं हुआ है, जिनके अपने इस तबाही के बीच लापता हैं।
पहाड़ों की तरफ भागते लोगों का ये वायरल वीडियो सिर्फ एक तस्वीर नहीं दिखाता। ये उस डर को दिखाता है जब इंसान के सामने अचानक जिंदगी और मौत के बीच सिर्फ कुछ सेकंड का फासला रह जाता है। और मुंबई का ये परिवार भी अब उसी उम्मीद के सहारे बैठा है... कि नेपाल की इस तबाही के बीच जल्द कोई अच्छी खबर आए... डॉक्टर मिलिंद और जानवी सुरक्षित हों...और अपनों के पास वापस लौटें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।