फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi, Uzbek President Mirziyoyev Plant Tree Together in Tashkent

'एक पेड़ मां के नाम': प्रधानमंत्री मोदी ने ताशकंद में राष्ट्रपति भवन में पौधा लगाया, जानें क्यों है खास

Sun, 30 Aug 2026 05:55 PM IST
राहुल कुमार आईएएनएस, ताशकंद
आईएएनएस, ताशकंद Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 30 Aug 2026 05:55 PM IST
सार
Register For Event

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर उज्बेकिस्तान पहुंचे, जहां होटल में भारतीय समुदाय के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी ने ताशकंद के राष्ट्रपति भवन में वृक्षारोपण किया। 

विज्ञापन
PM Modi, Uzbek President Mirziyoyev Plant Tree Together in Tashkent
पीेएम मोदी का उज्बेकिस्तान दौरा। - फोटो : आईएएनएस

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने रविवार को ताशकंद में राष्ट्रपति भवन में संयुक्त रूप से एक पौधा लगाया। यह पौधारोपण भारत की 'एक पेड़ मां के नाम' पहल और उज्बेकिस्तान की 'यशिल मकोन' ग्रीन पहल के तहत किया गया। 

विज्ञापन


दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने संयुक्त रूप से एक पौधा लगाया
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत और उज्बेकिस्तान एक हरित ग्रह के लिए साथ में प्रयासरत हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के साथ मिलकर राष्ट्रपति भवन के बगीचे में भारत की 'एक पेड़ मां के नाम' पहल और उज्बेकिस्तान की 'यशिल मकोन' ग्रीन पहल के तहत संयुक्त रूप से एक पौधा लगाया।"
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि यह कदम एक हरित और अधिक टिकाऊ भविष्य को संवारने के प्रति भारत और उज्बेकिस्तान की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इससे पहले दिन में पीएम मोदी ने ताशकंद में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की और व्यापार, निवेश और उद्योगों सहित विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर, विदेश सचिव विक्रम मिसरी, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज और अन्य अधिकारी मौजूद थे। उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा गया कि यह राजकीय दौरा कुकसारोय रेजिडेंस में उच्च-स्तरीय बातचीत के साथ आगे बढ़ा। राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यापार, निवेश, औद्योगिक, अंतर-क्षेत्रीय और सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ाने पर चर्चा की और उज्बेकिस्तान-भारत संबंधों को एक नए स्तर पर ले जाने पर सहमति जताई।

ताशकंद में योग की धूम
बातचीत से पहले, ताशकंद में राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री मोदी का औपचारिक स्वागत किया गया। राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया और दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे का अभिवादन किया। मध्य एशियाई देश की अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने उज्बेकिस्तान के 52 योग अभ्यासकर्ताओं के एक विशेष योग सत्र को भी देखा।

उन्होंने एक्स अकाउंट पर योग सत्र की झलकियां साझा करते हुए कहा कि नमस्ते, आप सभी ने आज बेहतरीन योग प्रदर्शन किया है। यहां सभी उम्र के लोग मौजूद हैं। उज्बेकिस्तान को योग से जोड़ने के लिए मैं अपने मित्र, राष्ट्रपति का आभार व्यक्त करता हूं। बहुत-बहुत बधाई।

इस सेशन ने पीएम मोदी के दौरे में एक खास सांस्कृतिक पहलू जोड़ा और उज्बेकिस्तान में योग की बढ़ती लोकप्रियता को उजागर किया। इसमें उज्बेकिस्तान योग फेडरेशन के छह सदस्य शामिल थे, जिन्होंने इस साल जून में अहमदाबाद में आयोजित पहली वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप 2026 में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया था।


पीएम मोदी शनिवार को दो दिन के दौरे पर उज्बेकिस्तान पहुंचे। मध्य एशियाई देश की अपनी दो दिन की राजकीय यात्रा की शुरुआत करते हुए, उन्होंने ताशकंद हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत के लिए उज्बेकिस्तान राष्ट्रपति का धन्यवाद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed