फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   amy acton defeats trump backed vivek ramaswamy ohio governor election

भारतवंशी विवेक रामास्वामी गवर्नर चुनाव हारे: ओहायो में एमी एक्टन ने दर्ज की जीत, रिपब्लिकन पार्टी को तगड़ा झटक

Wed, 04 Nov 2026 10:23 AM IST
अमन मौर्या वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अमेरिका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अमेरिका Published by: अमन मौर्या Updated Wed, 04 Nov 2026 10:23 AM IST
सार
Register For Event

अमेरिका के ओहायो में गवर्नर पद के चुनाव में डेमोक्रेट एमी एक्टन ने भारतीय मूल के रिपब्लिकन उम्मीदवार विवेक रामास्वामी को हरा दिया है। इस हार को रिपब्लिकन पार्टी के लिए एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन
amy acton defeats trump backed vivek ramaswamy ohio governor election
विवेक रामास्वामी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डेमोक्रेटिक पार्टी की एमी एक्टन ने ओहायो के गवर्नर पद के चुनाव में भारतीय मूल के रिपब्लिकन उम्मीदवार विवेक रामास्वामी को हरा दिया है। इस हार को राज्य में रिपब्लिकन पार्टी के लिए झटके के तौर पर देखा जा रहा है। यहां पहले गवर्नर का पद इसी पार्टी के पास था। अमेरिकी समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, ओहायो के गवर्नर पद का चुनाव 2026 के अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के सबसे चर्चित मुकाबलों में शामिल था। इस चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार विवेक रामास्वामी का मुकाबला डेमोक्रेट एमी एक्टन से था। दोनों उम्मीदवार निवर्तमान रिपब्लिकन गवर्नर माइक डिवाइन की जगह लेने के लिए मैदान में थे। कार्यकाल की समयसीमा से जुड़े नियमों के कारण डिवाइन दोबारा चुनाव नहीं लड़ सकते थे।
विज्ञापन


बायोटेक उद्यमी और 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के पूर्व उम्मीदवार रहे रामास्वामी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और राज्य की रिपब्लिकन पार्टी के समर्थन के साथ पार्टी का नामांकन हासिल किया था। हार के बाद रिपब्लिकन विवेक रामास्वामी ने कहा कि मेरा मानना है कि हमारे देश के इतिहास में कई उतार-चढ़ाव आए हैं और अंत में हमने हमेशा आगे बढ़ने का रास्ता खोज ही लिया है।
विज्ञापन


20 साल बाद मिली जीत
इस जीत के साथ ओहायो में 20 साल बाद किसी डेमोक्रेट को गवर्नर बनने का मौका मिला है। इससे पहले 2006 में डेमोक्रेटिक पार्टी ने यहां गवर्नर पद जीता था। डेमोक्रेट्स के लिए यह मुकाबला बेहद अहम था, क्योंकि वे दो दशकों के बाद फिर से गवर्नर का पद हासिल करने की कोशिश कर रहे थे। डेमोक्रेटिक उम्मीदवार एमी एक्टन पेशे से एक चिकित्सक हैं। वो ओहियो राज्य की पूर्व स्वास्थ्य निदेशक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान एमी को काफी पहचान मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed