{"_id":"6acb8d5e9de0bde96d07c1dc","slug":"pope-leo-xiv-lung-nodule-surgery-rome-hospital-know-latest-update-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईसाई धर्मगुरु पोप के फेफड़े में मिली गांठ: डॉक्टरों की सलाह पर लिया सर्जरी कराने का फैसला, कब होगा ऑपरेशन?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ईसाई धर्मगुरु पोप के फेफड़े में मिली गांठ: डॉक्टरों की सलाह पर लिया सर्जरी कराने का फैसला, कब होगा ऑपरेशन?
Sun, 11 Oct 2026 06:51 PM IST
देवेश त्रिपाठी
एएनआई, रोम
एएनआई, रोम
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Sun, 11 Oct 2026 06:51 PM IST
पोप लियो 14वें ने बताया कि हाल की चिकित्सकीय जांच में उनके फेफड़े में एक गांठ मिली है। उन्होंने रविवार को एंजेलस प्रार्थना के दौरान इसकी जानकारी दी। पोप के अनुसार, गांठ का पता शुरुआती चरण में चला और डॉक्टरों ने इसे निकालने के लिए ऑपरेशन की सलाह दी है।
विज्ञापन
डॉक्टरों की सलाह पर सर्जरी कराने का फैसला
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
कैथोलिक ईसाई समुदाय के धर्मगुरु पोप लियो 14वें के फेफड़े में एक गांठ मिलने के बाद उसे निकालने के लिए आने वाले दिनों में सर्जरी की जाएगी। पोप ने रविवार को एंजेलस प्रार्थना के दौरान इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाल ही में हुई मेडिकल जांच में फेफड़े में एक सीमित स्थान पर गांठ का पता चला है। यह शुरुआती चरण में ही पकड़ में आ गई थी।
वेटिकन न्यूज के मुताबिक, पोप ने सेंट पीटर स्क्वायर में जुटे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि डॉक्टरों ने गांठ को निकालने के लिए सर्जरी की सलाह दी है। उन्होंने चिकित्सकों की सलाह मानते हुए ऑपरेशन कराने का फैसला किया है। पोप ने श्रद्धालुओं के आध्यात्मिक समर्थन के लिए आभार जताया और आगामी सर्जरी से पहले उनसे प्रार्थना करते रहने की अपील की।
बीमारी को लेकर क्या बोले पोप?
पोप लियो 14वें ने कहा, "प्रिय मित्रों, हाल में हुई कुछ चिकित्सकीय जांच के दौरान डॉक्टरों को मेरे फेफड़े में एक सीमित स्थान पर गांठ मिली। इसका पता बहुत शुरुआती चरण में चल गया था और यह एक ही स्थान पर है। डॉक्टरों का मानना है कि सर्जरी कराना उचित होगा। उनकी सलाह के बाद मैंने इसे निकालने के लिए ऑपरेशन कराने का फैसला किया है। यह ऑपरेशन आने वाले दिनों में निर्धारित है। आपके आध्यात्मिक समर्थन के लिए धन्यवाद। मैं खुद को आपकी प्रार्थनाओं के भरोसे सौंपता हूं।"
विज्ञापन
कब होगी पोप की सर्जरी?
वेटिकन के प्रेस कार्यालय के निदेशक माटेओ ब्रूनी ने मीडिया के सवालों के जवाब में बताया कि ऑपरेशन सप्ताह के शुरुआती दिनों में निर्धारित है। उन्होंने कहा कि सर्जरी के बाद ठीक होने में लगभग एक सप्ताह लगने का अनुमान है। पोप की सर्जरी रोम के एगोस्तिनो जेमेली पॉलीक्लिनिक अस्पताल में होगी। यह एक प्रमुख चिकित्सा संस्थान है, जहां पहले भी पोप का इलाज हो चुका है।