{"_id":"6ae42f8830a4d3c8300e021a","slug":"strait-of-hormuz-tanker-attacked-explosive-devices-ukmto-crew-safe-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम एशिया: होर्मुज में बढ़ रहा है समुद्री खतरा? टैंकर पर हमले के बाद अलर्ट, ब्रिटिश एजेंसी ने दी जानकारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पश्चिम एशिया: होर्मुज में बढ़ रहा है समुद्री खतरा? टैंकर पर हमले के बाद अलर्ट, ब्रिटिश एजेंसी ने दी जानकारी
Fri, 30 Oct 2026 11:24 AM IST
अमन मौर्या
एएनआई, खासाब, ओमान
एएनआई, खासाब, ओमान
Published by: अमन मौर्या
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:24 AM IST
ओमान के पास होर्मुज जलडमरूमध्य में एक टैंकर पर छोटी नाव के जरिए विस्फोटक उपकरण लगाकर हमला किया गया, जिससे आग लग गई। हालांकि, यूकेएमटीओ ने पुष्टि की है कि चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
जहाज पर हमला (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) ने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक टैंकर पर एक छोटी नाव के जरिए हमला किया गया। नाव से टैंकर के ढांचे पर दो विस्फोटक उपकरण लगा दिए गए, जिससे इंजन रूम में आग लग गई और जहाज कुछ समय के लिए निष्क्रिय हो गया। यूकेएमटीओ के अनुसार, यह घटना गुरुवार को लगभग 2212 UTC पर, ओमान के खासाब से लगभग 25 नॉटिकल मील उत्तर-पूर्व में हुई। शुक्रवार को जारी एक अपडेट में, यूकेएमटीओ ने बताया कि चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।
ये भी पढ़ें: क्या ताकत दिखा रहे हैं किम जोंग-उन?: ट्रंप से मुलाकात से पहले उत्तर कोरिया ने किए हथियारों के परीक्षण, पढ़ें
यूकेएमटीओ ने कहा, 'रिपोर्ट से पता चलता है कि एक छोटी नाव टैंकर के बाईं ओर (पोर्ट साइड) आई और उसने पानी की सतह के ऊपर टैंकर के ढांचे पर दो विस्फोटक उपकरण लगा दिए।' इसमें आगे बताया गया कि इसके बाद हुए विस्फोटों से इंजन रूम में आग लग गई, जिससे जहाज कुछ समय के लिए निष्क्रिय हो गया। समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने कहा, 'अब आग बुझ चुकी है और जहाज अपने अगले गंतव्य बंदरगाह की ओर बढ़ रहा है।' शुरुआत में यूकेएमटीओ को एक रिपोर्ट मिली थी कि बाहर जा रहे एक टैंकर में आग लग गई है। उस समय घटना के कारण, चालक दल की स्थिति, नुकसान के आकलन के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। ताजा अपडेट के बाद, यूकेएमटीओ ने इस क्षेत्र से गुजरने वाले जहाजों को सावधानी बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की सलाह दी है। एजेंसी ने कहा, 'जब तक अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं, तब तक जहाजों को सलाह दी जाती है कि वे सावधानी से आगे बढ़ें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना यूकेएमटीओ को दें।'
विज्ञापन
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य से होने वाले समुद्री यातायात को लेकर तनाव बढ़ा हुआ है। ईरानी सैन्य अधिकारियों ने इस जलमार्ग पर अपना नियंत्रण जताते हुए व्यावसायिक जहाजों को उन क्षेत्रों से न गुजरने की चेतावनी दी है, जिन्हें वे प्रतिबंधित और असुरक्षित मानते हैं। ईरान की नौसेना के जनसंपर्क विभाग ने सरकारी प्रसारक आईआरआईबी के माध्यम से एक बयान जारी कर दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य के पूर्व में एक प्रतिबंधित क्षेत्र से गुजर रहे एक टैंकर में, एक नौसैनिक खदान (नेवल माइन) से टकराने के बाद आग लग गई। बयान में कहा गया है, 'आज सुबह, होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) के पूर्व में एक प्रतिबंधित और असुरक्षित इलाके से गुजर रहा एक टैंकर नौसैनिक बारूदी सुरंग (नेवल माइन) से टकरा गया। इससे टैंकर क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई, जिसके कारण वह आगे नहीं बढ़ सका।'
वहीं, ईरानी नौसैनिक अधिकारियों ने जहाजों को चेतावनी दी है कि वे बिना उचित समन्वय के इस जलमार्ग से गुजरने की कोशिश न करें। उन्होंने कहा, 'होर्मुज जलडमरूमध्य उन जहाजों के लिए बंद है जो बिना किसी समन्वय के और अमेरिकी राष्ट्रपति के झूठ पर भरोसा करते हुए प्रतिबंधित और असुरक्षित इलाकों से गुजरने की कोशिश करते हैं।'