फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: 7 Deaths Aftermath, Ashok Dham Tightens Security for Fourth Monday with Drones, Queues

Bihar News: सात मौतों के बाद चौथी सोमवारी की चुनौती, अशोक धाम में स्टेशन से गर्भगृह तक होगी बैरिकेडिंग

Fri, 21 Aug 2026 10:37 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Fri, 21 Aug 2026 10:37 PM IST
सार
Register For Event

तीसरी सोमवारी के मची भगदड़ में सात श्रद्धालुओं की मौत और 25 के घायल होने के बाद चौथी सोमवारी को लेकर प्रशासन फूंक-फूंककर कदम रख रही है। संभावित भीड़ को देखते हुए स्टेशन से गर्भगृह तक कतार, दो ड्रोन से निगरानी और अतिरिक्त सुरक्षा बल की व्यवस्था होगी। 
 

विज्ञापन
Bihar News: 7 Deaths Aftermath, Ashok Dham Tightens Security for Fourth Monday with Drones, Queues
सात मौतों के बाद जागा प्रशासन: अशोक धाम में चौथी सोमवारी पर भीड़ रोकने की खास तैयारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीसरी सोमवारी को अशोक धाम में हुई भगदड़ में सात महिला श्रद्धालुओं की मौत और 25 लोगों के घायल होने के बाद अब प्रशासन चौथी सोमवारी को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है। संभावित भीड़ को देखते हुए शुक्रवार को डीएम शैलेंद्र कुमार ने मंदिर परिसर में अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर व्यवस्थाओं को जमीन पर उतारने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


भीड़ बढ़ी तो अरघा से होगा जलाभिषेक
मंदिर के गर्भगृह में भीड़ का दबाव बढ़ने पर पोर्टेबल अरघा लगाया जाएगा। इसके जरिए श्रद्धालु गर्भगृह में प्रवेश किए बिना जलाभिषेक कर सकेंगे। जरूरत के अनुसार अरघा को लगाया या हटाया जा सकेगा। प्रशासन का मानना है कि इससे गर्भगृह के अंदर भीड़ जमा होने से रोकने में मदद मिलेगी और श्रद्धालुओं की आवाजाही भी बनी रहेगी।
विज्ञापन


स्टेशन से गर्भगृह तक कतार
अशोक धाम स्टेशन से गर्भगृह तकश्रद्धालुओं को कतार में आगे बढ़ाया जाएगा। इसके लिए रास्ते को मजबूत किया जा रहा है। स्टेशन से खेतों के रास्ते बैरिकेडिंग के बीच जाने की कोशिश करने वालों पर भी नजर रहेगी। भीड़ नियंत्रित करने के लिए ड्रॉप गेट की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो ड्रोन से पूरे इलाके पर नजर
भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए दो ड्रोन कैमरे लगाए जाएंगे। अतिरिक्त पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात होंगे। डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी और एंबुलेंस की संख्या भी बढ़ाई जाएगी, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल इलाज मिल सके। मुख्य सचिव की पहल के बाद रेलवे और जिला प्रशासन के बीच समन्वय बढ़ाया गया है। शुक्रवार को रेलवे के आरएआईएल सीआईटी सत्यजीत ने अशोक धाम स्टेशन का जिला प्रशासन के साथ संयुक्त निरीक्षण किया। रेलवे से पार्किंग की सफाई, जिग-जैग व्यवस्था, निर्माणाधीन चहारदीवारी पूरी करने, पेयजल, स्टैगर्ड रेल प्लान और आरपीएफ की तैनाती को लेकर अनुरोध किया गया है। रेलवे ने इन व्यवस्थाओं पर काम शुरू कर दिया है।


ये भी पढ़ें- Bihar: BPSC-BSSC, असिस्टेंट प्रोफेसर अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर लोकभवन पहुंचे पप्पू यादव, जानिए क्या सब हुआ

वॉच टावर से नियंत्रण कक्ष तक
दृष्टि किरण विहार में वॉच टावर बनाया जाएगा। यहां एंबुलेंस और स्वास्थ्य शिविर रहेगा। सामने जिला नियंत्रण कक्ष बनाया जाएगा। इसके अलावा श्रृंगी ऋषि धाम, रामेश्वरनाथ जी, जलप्पा स्थान और बड़हिया कॉलेज घाट पर भी एंबुलेंस रखने का निर्देश दिया गया है। बिते दिनों तीसरी सोमवारी का हादसा प्रशासन के लिए सबसे बड़ा सबक बना है। इस बार कोशिश है कि भीड़ बढ़ने से पहले ही उसे अलग-अलग स्तर पर नियंत्रित कर लिया जाए, ताकि दोबारा ऐसी घटना की नौबत न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed