फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   PM Crop Insurance Scheme to Begin in Bihar from Rabi 2026, Applications from November 15

बिहार: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ पाने के लिए कब से करें आवेदन? मंत्री रामकृपाल यादव ने दी जानकारी

Mon, 28 Sep 2026 07:17 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 28 Sep 2026 07:17 PM IST
सार
Register For Event

बिहार के किसानों के लिए बड़ी खबर है। रबी 2026-27 से राज्य में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू होने जा रही है। हकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए फसल नुकसान की भरपाई की प्रक्रिया को सरल और समयबद्ध बनाने के निर्देश दिए हैं। आइये जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन
PM Crop Insurance Scheme to Begin in Bihar from Rabi 2026, Applications from November 15
मंत्री रामकृपाल यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में रबी 2026-27 मौसम से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) लागू होगी। किसानों के बीमा आवेदन 15 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक लिए जाएंगे। सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने सोमवार को योजना के क्रियान्वयन की तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का वास्तविक लाभ किसानों तक समय पर पहुंचना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने क्षतिपूर्ति भुगतान की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने पर जोर दिया।

विज्ञापन


21 जुलाई को बनी राज्य स्तरीय समिति
समीक्षा बैठक में बताया गया कि राज्य मंत्रिपरिषद ने रबी 2026-27 से बिहार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू करने का निर्णय लिया है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 21 जुलाई 2026 को राज्य स्तरीय फसल बीमा समन्वय समिति (SLCCCI) का गठन किया गया था। समिति की पहली बैठक 31 जुलाई को हुई। बैठक में बीमा के दायरे में आने वाली फसलों, इंडेम्निटी स्तर, क्लस्टर गठन, बीमा इकाई और फसल कटनी प्रयोग में तकनीकी प्रयोग समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्णय लिए गए हैं। बीमा कंपनियों के चयन के लिए निविदा प्रस्ताव भारत सरकार को वैलिडेशन के लिए भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


वेजफेड की योजनाओं की भी समीक्षा
बैठक में बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी परिसंघ लिमिटेड (वेजफेड), उससे संबद्ध सब्जी संघों और प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समितियों के कामकाज की भी समीक्षा की गई। “हर थाली में बिहारी तरकारी” की अवधारणा के तहत प्रखंड और पंचायत स्तर पर विकसित की जा रही आधारभूत संरचनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई। बताया गया कि प्रखंड स्तरीय PVCS आधारभूत संरचना की कुल 114 इकाइयों में 113 के लिए भूमि उपलब्ध हो चुकी है। इनमें 25 इकाइयों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि 82 इकाइयों का निर्माण कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार एलएलसी चुनाव: अनंत सिंह ने जनसुराज उम्मीदवार का किया समर्थन, कहा- जदयू के नीरज कुमार का करेंगे विरोध

68 प्याज भंडारण इकाइयों में 10 का काम पूरा
प्रखंड स्तरीय प्याज भंडारण संरचना की कुल 68 स्वीकृत इकाइयों में 50 का निर्माण कार्य चल रहा है, जबकि 10 इकाइयां पूरी हो चुकी हैं। आठ इकाइयों के लिए अभी भूमि उपलब्ध होना बाकी है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आधारभूत संरचनाओं का निर्माण केवल लक्ष्य पूरा करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए। इसका सीधा लाभ सब्जी उत्पादकों और किसानों को मिलना चाहिए।


उत्पादन से बाजार तक मजबूत होगी पूरी श्रृंखला
राम कृपाल यादव ने किसानों के उत्पादन को बेहतर बाजार, भंडारण और विपणन व्यवस्था से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के साथ किसानों को प्रभावी बाजार उपलब्ध कराया जाना चाहिए।
उन्होंने “हर थाली में बिहारी तरकारी” की परिकल्पना को जमीन पर प्रभावी रूप से लागू करने के लिए उत्पादन, संग्रहण, भंडारण, प्रसंस्करण और विपणन की पूरी श्रृंखला को मजबूत करने का निर्देश दिया। मंत्री ने वेजफेड, सब्जी संघों और प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समितियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया, ताकि किसानों को उनकी उपज के लिए बेहतर बाजार मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed