Viral Video: चीन की मेट्रो में अचानक मचा हड़कंप, फर्श पर बिलबिलाते नजर आया सांपों का झुंड
Viral Video: सोशल मीडिया पर चीन की मेट्रो का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मेट्रो के अंदर फर्श पर कई सांप रेंगते नजर आ रहे हैं, जिससे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आखिर मेट्रो के अंदर इतनी बड़ी संख्या में सांप कैसे पहुंचे और पूरा मामला क्या है? आइए जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
China Metro Snakes Viral Video In Hindi: सांपों का झुंड देख किसी के भी होश उड़ सकते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर चीन की मेट्रो का एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें मेट्रो के अंदर फर्श पर कई सांप रेंगते नजर आ रहे हैं। आखिर मेट्रो के अंदर इतनी बड़ी संख्या में सांप कैसे पहुंचे, लेकिन कुछ ही देर में इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आ गई।
Viral Video: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर, कुत्तों के बीच घूमते मगरमच्छ का वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में चीन के नानजिंग की मेट्रो का एक हैरान करने वाला नजारा दिखाई दे रहा है। यहां मेट्रो के अंदर एक-दो नहीं, बल्कि बड़ी संख्या में सांप फर्श पर रेंगते नजर आए। यात्रियों के चारों तरफ सांपों को देखकर पहली नजर में ऐसा लगा, जैसे मेट्रो में अचानक सांपों ने हमला कर दिया हो। इस नजारे से यात्रियों में घबराहट फैल गई, लेकिन कुछ ही देर में मामले की सच्चाई सामने आ गई। दरअसल, ये सांप नहीं बल्कि चावल के खेत वाली ईल थीं जो सांप जैसी दिख रही थीं। ये बाल्टी में रखकर लाई गईं थीं जो गिर गई थीं। इसलिए ये फ्लोर पर रेंगने लगीं और अफरातफरी मच गई।
सच्चाई सामने आने के बाद यात्रियों का डर भी खत्म हो गया और वे खुद ही नकली सांपों को हाथों से उठाकर बाल्टियों में भरने लगे। तो वहीं कुछ यात्री फर्श पर बैठकर इन नकली सांपों को समेटते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। चाइना मेट्रो में सांपों के झुंड के इस वीडियो को अबतक कई लोग देख चुके हैं तो वहीं हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वीडियो को देख यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।
बता दें कि, चावल के खेतों में मिलने वाली ईल एक लंबी, सांप जैसी दिखने वाली मछली होती है। इसे देख अक्सर लोग सांप समझ लेते हैं, लेकिन यह सांप नहीं होती। इसका शरीर लंबा, पतला और चिकना होता है। यह आमतौर पर पानी भरे चावल के खेतों, तालाबों और दलदली इलाकों में रहती है। कई एशियाई देशों में ईल को खाने के लिए पाला और बेचा भी जाता है।
Viral Video: चाइनीज कहने पर बच्ची ने कही ऐसी बात, लोग कर रहे जमकर तारीफ, वीडियो हुआ वायरल
Viral: बारिश में पटरी पर जाते हुए शख्स के छाते में उतरा करंट, जानें इसके पीछे की फिजिक्स और रेलवे के नियम