फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Goa crocodile suddenly enters house and roaming among dogs viral video

Viral Video: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर, कुत्तों के बीच घूमते मगरमच्छ का वीडियो हुआ वायरल

Fri, 21 Aug 2026 10:56 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 21 Aug 2026 10:56 AM IST
सार
Register For Event

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मगरमच्छ अचानक घर के अंदर घुस आता है। मगरमच्छ के आगे काफी सारे कुत्ते थे, इसलिए लोगों को डर था कि ये मगरमच्छ कुत्तों पर हमला न कर दे। 

विज्ञापन
Goa crocodile suddenly enters house and roaming among dogs viral video
घर में घुसा आदमखोर मगरमच्छ - फोटो : @sirajnoorani

विस्तार

Crocodile Enter House Viral Video In Hindi: मगरमच्छ दुनिया के सबसे खतरनाक और घातक शिकारियों में से एक होता है, जो पानी में घात लगाकर शिकार करने में माहिर होते हैं और मिनटों में किसी को भी अपना शिकार बना सकते हैं। यही वजह है कि इंसान ही नहीं, दूसरे जानवर भी उनसे दूरी बनाकर रखते हैं। लेकिन हाल ही में गोवा से सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं।

विज्ञापन


Viral Video: महिला के 42 हजार रुपये छीनकर भागा बंदर, पैसे छुड़ाने में छूटे गए पुलिस के पसीने
विज्ञापन


Cobra Viral Video: गहरी नींद में सो रहे शख्स के बिस्तर पर चढ़ा कोबरा, आंख खुली तो उड़ गए होश
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 
वीडियो में आप देख सकते हैं कि, घर के आंगन में अचानक एक बड़ा मगरमच्छ घुस आने से हड़कंप मच गया। घटना के दौरान एक व्यक्ति चारपाई पर बैठा हुआ था। मगरमच्छ ने जैसे ही हलचल की और तेजी से उसकी ओर बढ़ा, व्यक्ति तुरंत भागकर घर के अंदर चला गया। उसके पीछे एक लड़की भी सुरक्षित घर में दाखिल हो गई। इसके बाद आंगन में केवल मगरमच्छ और कुत्ते रह गए।


इसके बाद आंगन में केवल कुत्ते और मगरमच्छ नजर आए। कुत्ते लगातार जोर-जोर से भौंकते हुए मगरमच्छ के आसपास चक्कर लगा रहे थे। भौंकने की आवाज से मगरमच्छ भी बार-बार कुत्तों की ओर बढ़ता नजर आया। इस दौरान पूरे घर में दहशत का माहौल बना रहा।

 



घर के आंगन में मगरमच्छ घुसने से मचा हड़कंप

मगरमच्छ को आंगन में इस तरह घूमता देख लोगों की धड़कनें तेज हो गईं। हर कोई यही प्रार्थना कर रहा था कि यह खतरनाक जीव किसी को नुकसान न पहुंचाए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि मगरमच्छ ने किसी को चोट नहीं पहुंचाई। बताया जा रहा है कि, बाद में एक व्यक्ति ने बेहद हिम्मत और सूझबूझ का परिचय देते हुए पूरे मामले को संभाला। काफी मशक्कत के बाद उसने मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से घर से बाहर निकाल दिया। इस तरह एक बड़ा हादसा होने से टल गया और लोगों ने राहत की सांस ली।


Viral Video: नन्हे बच्चों ने बचाई मुसीबत में फंसे बिल्ली के बच्चे की जान, वीडियो ने जीता लाखों लोगों का दिल

Viral Video: चाइनीज कहने पर बच्ची ने कही ऐसी बात, लोग कर रहे जमकर तारीफ, वीडियो हुआ वायरल

लोगों ने वीडियो पर दी ऐसी प्रतिक्रियाएं

वीडियो को वहां मौजूद एक आदमी ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया जिसे अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के बीच हलचल मच गई है। लोग जमकर तारीफ कर इसपर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- इतना बड़ा मगरमच्छ सीधे किसी के घर के अंदर तक कैसे पहुंच गया। दूसरे यूजर ने लिखा- वहीं कई यूजर्स उस आदमी की तारीफ कर रहे हैं जिसमें बहादुरी दिखाई और मगरमच्छ को संभाल कर बाहर निकाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed