आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में लिफ्ट से जुड़ा एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग महिला की उस वक्त जान चली गई, जब वह अपनी बेटी और नाती के साथ लिफ्ट से बाहर निकल रही थीं। पहली मंजिल पर पहुंचने के बाद जैसे ही लिफ्ट का दरवाजा खुला, बेटी और नाती बाहर निकल गए। इसी दौरान लिफ्ट अचानक नीचे की ओर चल पड़ी। देखते ही देखते महिला लिफ्ट और शाफ्ट के बीच फंस गईं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
Viral Video: लिफ्ट का दरवाजा खुला और अचानक नीचे चली गई मशीन, बेटी-नाती के सामने बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:16 PM IST
Viral Video: आंध्र प्रदेश के प्रकाशम शहर में लिफ्ट हादसे में वनिता नाम की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वह अपनी बेटी और नाती के साथ अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर जा रही थीं। दरवाजा खुलने के बाद बेटी और नाती बाहर निकल गए, तभी लिफ्ट अचानक नीचे चली गई और वनिता लिफ्ट व शाफ्ट के बीच फंस गईं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन