{"_id":"6ac7737a1ffa32cd7c06afd1","slug":"nana-patekar-iconic-roles-from-krantiveer-to-welcome-fans-remember-his-memorable-characters-2026-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वायरल: नाना पाटेकर को नम आंखों से याद कर रहा इंटरनेट! मजनू भाई से उदय शेट्टी तक, फिर वायरल हुए उनके यादगार सीन","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
वायरल: नाना पाटेकर को नम आंखों से याद कर रहा इंटरनेट! मजनू भाई से उदय शेट्टी तक, फिर वायरल हुए उनके यादगार सीन
Thu, 08 Oct 2026 04:12 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 08 Oct 2026 04:12 PM IST
Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनके फिल्मों के पुराने सीन और डायलॉग तेजी से साझा किए जा रहे हैं। गंभीर किरदारों से लेकर कॉमेडी तक, नाना ने अपने अभिनय का ऐसा अंदाज दिखाया कि उनके कई किरदार आज भी लोगों को याद हैं।
विज्ञापन
नाना पाटेकर
- फोटो : X
विस्तार
नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन पर्दे पर निभाए उनके किरदार हमेशा लोगों के बीच जिंदा रहेंगे। 8 अक्तूबर 2026 को 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का गोवा में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों के बीच शोक की लहर दौड़ गई।
डायलॉग और अंदाज बना पहचान
नाना पाटेकर को सिर्फ उनके नाम से नहीं, बल्कि उनके निभाए किरदारों से भी याद किया जाता है। उनका डायलॉग बोलने का अंदाज, चेहरे के हाव-भाव और किरदार को पर्दे पर उतारने का तरीका हमेशा अलग रहा। यही वजह है कि उनके जाने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी फिल्मों के पुराने सीन लगातार शेयर किए जा रहे हैं।
क्रांतिवीर का प्रताप आज भी याद
फिल्म क्रांतिवीर में नाना पाटेकर ने प्रताप नारायण तिलक का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके कई संवाद और सीन दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुए। खासकर सांप्रदायिकता और हिंदू-मुस्लिम विवाद से जुड़े उनके संवादों को आज भी लोग सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। इस फिल्म में उनके साथ डिंपल कपाड़िया भी नजर आई थीं।
विज्ञापन
अब तक छप्पन में दिखा सख्त पुलिसवाला
नाना पाटेकर ने साल 2004 में आई फिल्म अब तक छप्पन में पुलिस अधिकारी साधु आगाशे का किरदार निभाया था। फिल्म में उनका सख्त और गुस्सैल पुलिसवाला अंदाज देखने को मिला। उनकी दमदार आवाज और संवाद बोलने की खास शैली ने इस किरदार को यादगार बना दिया।
वेलकम के उदय शेट्टी ने हंसाया
साल 2007 में आई फिल्म वेलकम ने नाना पाटेकर को एक बिल्कुल अलग अंदाज में पेश किया। फिल्म में उन्होंने गैंगस्टर उदय शेट्टी का किरदार निभाया था। गंभीर भूमिकाओं के लिए पहचाने जाने वाले नाना ने इस फिल्म में अपनी कॉमेडी से लोगों का दिल जीत लिया। सब्जी बेचने वाले सीन से लेकर उनके कई संवाद आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।
तुम मिलो तो सही में भी दिखा अलग अंदाज
साल 2010 में आई फिल्म तुम मिलो तो सही में नाना पाटेकर ने बैंक अधिकारी का किरदार निभाया था। फिल्म के एक सीन में किन्नरों के नाचने और पैसे मांगने को लेकर उनका संवाद भी सोशल मीडिया पर दोबारा चर्चा में है। लोग इस सीन को शेयर कर नाना के खास अंदाज को याद कर रहे हैं।
हर दौर में खुद को साबित किया
नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत यही रही कि उन्होंने खुद को किसी एक तरह के किरदार तक सीमित नहीं रखा। गंभीर और सामाजिक मुद्दों वाली फिल्मों से लेकर कॉमेडी तक, उन्होंने अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी छाप छोड़ी। यही वजह है कि उनके निधन के बाद फैंस उनकी किसी एक फिल्म को नहीं, बल्कि उनके पूरे फिल्मी सफर को याद कर रहे हैं।

💔 दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन 75 वर्ष की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया भारतीय सिनेमा में उनके शानदार योगदान को हमेशा याद किया जाएगा 🙏 ॐ शांति 🕉️🙏 #NanaPatekar https://t.co/ri6ykBFeQV
— 𝐌𝐚𝐧𝐮 𝐆𝐮𝐫𝐣𝐚𝐫 (@ManuGurjar17699) October 8, 2026
अब तक छप्पन में दिखा सख्त पुलिसवाला
नाना पाटेकर ने साल 2004 में आई फिल्म अब तक छप्पन में पुलिस अधिकारी साधु आगाशे का किरदार निभाया था। फिल्म में उनका सख्त और गुस्सैल पुलिसवाला अंदाज देखने को मिला। उनकी दमदार आवाज और संवाद बोलने की खास शैली ने इस किरदार को यादगार बना दिया।
You’re living your life happily, then you see something like this and it ruins your mood completely #NanaPatekar https://t.co/zb1GnS7S2G
— Rajkumar Harami (@ItsAnup_) October 8, 2026
वेलकम के उदय शेट्टी ने हंसाया
साल 2007 में आई फिल्म वेलकम ने नाना पाटेकर को एक बिल्कुल अलग अंदाज में पेश किया। फिल्म में उन्होंने गैंगस्टर उदय शेट्टी का किरदार निभाया था। गंभीर भूमिकाओं के लिए पहचाने जाने वाले नाना ने इस फिल्म में अपनी कॉमेडी से लोगों का दिल जीत लिया। सब्जी बेचने वाले सीन से लेकर उनके कई संवाद आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।
#RIPNanaPatekar🙏 Nana Patekar received widespread praise for playing a good-hearted gangster Uday Shetty in the comedy Welcome (2007) and its sequel Welcome Back (2015) Your fav movies of Nana Patekar? https://t.co/OvFwgTp8ij
— Movies N Memories (@BombayBasanti) October 8, 2026
तुम मिलो तो सही में भी दिखा अलग अंदाज
साल 2010 में आई फिल्म तुम मिलो तो सही में नाना पाटेकर ने बैंक अधिकारी का किरदार निभाया था। फिल्म के एक सीन में किन्नरों के नाचने और पैसे मांगने को लेकर उनका संवाद भी सोशल मीडिया पर दोबारा चर्चा में है। लोग इस सीन को शेयर कर नाना के खास अंदाज को याद कर रहे हैं।
Miss you #NanaPatekar sir Om Shanti 🙏 https://t.co/MNYVYru3rW
— BOSS 🐐 (@Muralistweetz3) October 8, 2026