फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Where does the Gomti River originate? lucknow flood gomti river origin pilibhit gomat tal flood history

कहां से निकलती है लखनऊ में तबाही मचा रही गोमती नदी? जानिए इससे जुड़ी रोचक बातें

Thu, 08 Oct 2026 04:50 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Thu, 08 Oct 2026 04:50 PM IST
सार
Register For Event

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इन दिनों गोमती की बाढ़ ने तबाही मचा हुई है। राजधानी के निचले इलाकों में पानी भर गया है। राजधानी का फैजुल्लागंज इलाका सबसे ज्यादा प्रभावित है। ऐसे में लोगों के मन सवाल है कि आखिर गोमती नदी निकलती कहां से है? 

विज्ञापन
Where does the Gomti River originate? lucknow flood gomti river origin pilibhit gomat tal flood history
कहां से निकलती है लखनऊ में तबाही मचा रही गोमती नदी? - फोटो : AI

विस्तार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इन दिनों गोमती नदी तबाही मचा रही है। लखनऊ की जीवन रेखा माने जाने वाली गोमती नदी में भयानक बाढ़ आई हुई। नदी का पानी हर दिन बढ़ रहा है, जिससे नए-नए इलाकों में पानी भर रहा है। बाढ़ से राजधानी का फैजुल्लागंज इलाका सबसे ज्यादा प्रभावित है। इस भयानक बाढ़ से लखनऊ में तीन लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। हालांत बिगड़ने के बाद कई लोग घरों में ताला लगाकर सुरक्षित स्थान पर चले गए हैं। रिवरफ्रंट, हनुमंत धाम और प्रसिद्ध चंद्रिका देवी मंदिर समेत कई स्थान बाढ़ की चपेट में हैं। आइए जानते हैं कि आखिर गोमती से कहां से निकलती है और कैसे लखनऊ पहुंचती है? 

विज्ञापन


कहां से निकलती हौ गोमती नदी? 

हिमालय से गोमती नदी नहीं निकलती है, बल्कि यह इसका उद्गम स्थल उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के मेंमाधोटांडा के पास स्थित गोमत ताल है, जिसे फुलहर झील भी कहा जाता है। इसी स्थान से गोमती का सफर शुरू होता है। इसके बाद यह मैदानी इलाकों से होते हुए आगे बढ़ती है।
विज्ञापन


गोमती नदी को लखनऊ की जीवनरेखा माना जाता है। यह नदीं लखनऊ पहुंचने से पहले शाहजहांपुर, हरदोई और सीतापुर समेत कई इलाकों में बहती है और फिर लखनऊ में प्रवेश करती है। शहर के बीच से नदी बहती है। फिर यह सुल्तापुर और जौनपुर से गुजरते हुए करीब 960 किलोमीटर का सफर तय करके गाजीपुर जिले में सैदपुर के पास कैथी में गंगा नदी में मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो बनाने पर पति ने डांटा, नहीं मानी पत्नी; बोली ऐसी फर्राटेदार इंग्लिश कि प्रियंका चोपड़ा भी हुईं फैन

क्यों लखनऊ में आई बाढ़?

गोमती नदी मैदानी इलाकों से निकलती है, जिसके कारण नदी का ढलान कम है। इसके कारण नदी का बहाव ज्यादा तेज नहीं होता। इसकी वजह से ऊपरी इलाकों में बारिश होने पर पानी तुरंत लखनऊ नहीं पहुंचता, बल्कि धीरे-धीरे नदी के रास्ते नीचे आता है।


स्टेशन पर वीआईपी अंदाज में घूमती दिखीं दो भैंसें, वीडियो देख लोग बोले- टिकट किसने दिया?

अधिकारियों का कहना है कि गोमती नदी में बाढ़ का कारण पीलीभीत, शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी में 22 से 27 सितंबर के बीच हुई बारिश है। यही वजह है कि इन इलाकों में पहले बारिश हुई फिर वहां का पानी फिर धीरे-धीरे लखनऊ पहुंचा और गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने लगा। 

वर्ल्ड स्पेस वीक 2026: रॉकेट की दुनिया में शुरू हुई नई क्रांति, जानिए क्यों खास है इस बार का स्पेस वीक

पहले भी गोमती नदी में आ चुकी है बाढ़

लखनऊ की गोमती नदी में पहले भी बाढ़ आ चुकी है। साल 1923 में गोमती की बाढ़ से शहर बुरी तरह प्रभावित हुआ था। इसके बाद 1960 में गोमती का विकराल रूप दिखाई दिया था और फिर 1985 में गोमती में बाढ़ आई थी। 2008 में भी गोमती के बाढ़ के कारण लखनऊ के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी थी। अब फिर गोमती की बाढ़ लखनऊ में तबाही मचा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed