फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   up man clears govt exam proud father gives royal welcome on elephant video viral on internet

Video: बेटे की लगी सरकारी नौकरी तो पिता ने दिखाया शाही अंदाज, हाथी पर बैठाकर गांव में निकाला निकाला जुलूस

Sat, 22 Aug 2026 02:41 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Sat, 22 Aug 2026 02:41 PM IST
सार
Register For Event

Viral Video: सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें बेटे की सरकारी नौकरी लगने पर एक पिता की खुशी साफ देखी जा सकती है। पिता ने सरकारी नौकरी लगने पर बेटे को हाथी पर बैठाकर जुलूस निकाला। 

विज्ञापन
up man clears govt exam proud father gives royal welcome on elephant video viral on internet
बेटे की लगी सरकारी नौकरी तो पिता ने दिखाया शाही अंदाज, हाथी पर बैठाकर गांव में निकाला निकाला जुलूस - फोटो : एक्स

विस्तार

Video: हर माता-पिता की चाहत होती है कि उसका बेटा और बेटी बढ़कर लिखकर अच्छी नौकरी करें और कामयाबी हासिल करे। जब माता-पिता की चाहत पूरी हो जाती है और बच्चे सफल हो जाते हैं, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं होता है। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक ऐसी खबर आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इससे माता-पिता की खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है। 

विज्ञापन


बस्ती के हरैया थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव निवासी अवनीश पाण्डेय ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर चयनित हुए हैं।  अवनीश के पिता महेंद्र कुमार पाण्डेय को यह जानकारी मिली, तो उन्होंने बेटे का शानदार स्वागत करने की तैयारी कर ली। उन्होंने संसारीपुर चौराहे पर गाजे-बाजे के साथ समारोह आयोजन कियाऔर अपने बेटे को हाथी पर बैठाकर पूरे गांव घूमाया औ खुशी जाहिर की।
विज्ञापन


हाथी पर बैठते ही चेहरे पर आई मुस्कान

इस पूरे मामले को गांव के लोगों ने अपने-अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोग और सोशल मीडिया पर भी लोग अवनीश और उनके परिवार को बधाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन





Dance Video: ओ मेहरबान गाने पर आंटी ने सड़क पर लड़के के साथ किया शानदार डांस, वीडियो ने जीता लोगों का दिल

 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि अवनीश लाल-पीले रंग से सजे हाथी की पीठ पर शर्ट-पैंट पहनकर गले में माला डाले बैठे दिख रहे हैं। उनके चेहरे पर खुशी की मुस्कान साफ दिख रही है। उनके देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई है। अवनीश को हाथी पर बैठाकर चौराहे से लेकर घर तक ले जाया जाता है। 

Viral Video: जिंदा अजगरों से घिरे बोर्ड पर सांप-सीढ़ी का खेल, फिर खिलाड़ी के साथ हुआ कुछ ऐसा जो उड़ा देगा होश

वीडियो में आप देख सकते हैं कि अवनीश को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा है। गाजे-बाजे के साथ कुछ महिलाएं भी हाथी के साथ-साथ डांस कर रही हैं और चल रही हैं। इस दौरान परिवार के सदस्य हाथी की आरती उतारते और उसे खाना खिलाते भी दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed