Video: रेलवे की चादर ओढ़ बाजार में घूम रहे थे लोग, वीडियो वायरल, लोगों ने पूछा- टिकट के साथ चादर फ्री है क्या?
Viral Video: इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इसमें तीन लोग रेलवे की चादर ओढ़कर बाजार में घूम रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इसमें तीन लोग एक बाजार में घूमते नजर आ रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि तीनों ने अपने शरीर पर सफेद चादर लपेटा हुआ है और उस पर WESTERN RAILWAY लिखा साफ देखा जा सकता है। वीडियो बनाने वाले शख्स का दावा है कि ये चादरें रेलवे से चोरी की गई हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में रिकॉर्डिंग करने वाले व्यक्ति का दावा है कि तीनों लोगों ने वेस्टर्न रेलवे की चादरें चुराई हैं और अब उन्हें ओढ़कर बाजार में घूम रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि तीनों एक दुकान के पास खड़े हैं। लिपटी चादरों पर रेलवे का नाम साफ लिखा है, लेकिन देखकर लग रहा है कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि तीनों ने यह चादर रेलवे से चुराई है या नहीं। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
भारतीय रेलवे की चादर चोरी होने की खबर अक्सर आती हैं और हाल ही एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि करीब 46.54 लाख फेस टॉवल, 41.13 लाख बेडशीट, 23.59 लाख पिलो कवर, 12.95 लाख कंबल और 2.76 लाख तकिए चोरी हुए हैं, जिनकी कीमत 104.51 करोड़ रुपये बताई गई है।
Three men spotted in a market openly wearing Indian Railways bedsheets as shawls.
The white linen clearly bears the “WESTERN RAILWAY” marking. these bedsheets were stolen from a Western Railway train.
According to RTI data compiled across railway divisions, from January 2022 to… pic.twitter.com/IsEKca87v8— Gems Of Railway (@GemsOfRailway) August 22, 2026
Viral Video: तूफान में खिलौनों की तरह पलट गए हवाई जहाज, इटली एयरपोर्ट का डरावना वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों ने इस घटना को सीधे तौर पर रेलवे की संपत्ति चोरी से जोड़ा है और कार्रवाई की मांग की है। एक शख्स का कहना है कि रेलवे टिकट के साथ चादर फ्री मिल रही है क्या? एक शख्स का कहना है कि सरकार चाहे जितना बदलाव ला दे, लेकिन जब तक लोग अपनी सोच नहीं बदलेंगे कुछ नहीं होगा।
Viral: नीचे खाई, ऊपर बोलेरो! जान हथेली पर रखकर दो पाइपों पर चढ़ा दी गाड़ी, खतरनाक वीडियो देख कांप जाएगी रूह
तीन लोगों का रेलवे की चादर ओढ़कर बाजार में घूमना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। लेकिन चादरें चोरी की हैं या नहीं, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकती है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।