फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI Merger of Emirates NBD Indian branches with RBL Bank where will changes occur

आरबीआई: एमिरेट्स एनबीडी की भारतीय शाखाओं का आरबीएल बैंक में विलय, कहां होगा बदलाव?

Sat, 17 Oct 2026 06:44 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 17 Oct 2026 06:44 AM IST
सार
Register For Event

आरबीआई ने एमिरेट्स एनबीडी बैंक की भारतीय शाखाओं के आरबीएल बैंक में विलय को मंजूरी दी। यह सौदा 1 दिसंबर, 2026 से प्रभावी होगा और भारतीय बैंकिंग क्षेत्र में सबसे बड़े प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में से एक है।

विज्ञापन
RBI Merger of Emirates NBD Indian branches with RBL Bank where will changes occur
भारतीय रिजर्व बैंक (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एमिरेट्स एनबीडी बैंक पी.जे.एस.सी. की भारतीय शाखाओं के आरबीएल बैंक के साथ विलय की योजना को मंजूरी दे दी है। यह घोषणा शुक्रवार, 16 अक्तूबर को की गई। इस विलय की प्रभावी तिथि 1 दिसंबर, 2026 होगी।

विज्ञापन

आरबीआई के बयान के अनुसार, 1 दिसंबर, 2026 से एमिरेट्स एनबीडी बैंक पी.जे.एस.सी. की सभी भारतीय शाखाएं आरबीएल बैंक लिमिटेड की शाखाओं के रूप में कार्य करेंगी। इससे पहले, वित्त मंत्रालय ने मई में दुबई स्थित एमिरेट्स एनबीडी बैंक पी.जे.एस.सी. को आरबीएल बैंक में 74 फीसदी तक हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दी थी। जून 2026 में, एमिरेट्स एनबीडी ने आरबीएल बैंक में करीब 26,000 करोड़ रुपये के पूंजी निवेश के माध्यम से बहुमत हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा किया। इस सौदे को भारतीय बैंकिंग क्षेत्र में सबसे बड़े प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में से एक माना गया था।

विज्ञापन

नियुक्ति में एमिरेड्स को कितने अधिकार?

एमिरेट्स एनबीडी अब आरबीएल बैंक की विस्तारित शेयर पूंजी का 60 फीसदी हिस्सा रखता है। बैंक के निदेशक मंडल ने 18 जून, 2026 से एमिरेट्स एनबीडी के पांच नामित निदेशकों को अतिरिक्त गैर-कार्यकारी, गैर-स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दी है। यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है। यह लेनदेन, जिसकी घोषणा अक्तूबर 2025 में की गई थी, सभी नियामक मंजूरियां मिलने के बाद पूरा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

विलय में कौन सी शाखाएं शामिल हैं?

इस सौदे में एमिरेट्स एनबीडी की तीन भारतीय शाखाओं का आरबीएल बैंक के साथ एकीकरण शामिल है। ये शाखाएं मुंबई, चेन्नई और गुरुग्राम में स्थित हैं। इस एकीकरण के लिए भी नियामक मंजूरियों की आवश्यकता थी। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने जनवरी में इस प्रस्तावित संयोजन को मंजूरी दी थी।

भारत में एमिरेट्स एनबीडी का सफर कैसा रहा?

एमिरेट्स एनबीडी को 2016 में आरबीआई से मुंबई में अपनी पहली बैंक शाखा खोलने की मंजूरी मिली थी। बैंक ने जुलाई 2017 में भारत में अपना परिचालन शुरू किया। बाद में इसने गुरुग्राम और चेन्नई में दो अतिरिक्त शाखाएं खोलीं। एमिरेट्स एनबीडी मार्च 2000 से भारत में एक प्रतिनिधि कार्यालय बनाए हुए था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed