फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IND vs SL: Rishabh Pant-Dhruv Jurel Break 11-Year-Old Record, Surpass Cheteshwar Pujara-Amit Mishra

41 साल में सिर्फ दूसरी बार!: पंत-जुरेल ने तोड़ा 11 साल पुराना रिकॉर्ड; पुजारा-मिश्रा को किस मामले में पछाड़ा?

Mon, 24 Aug 2026 02:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 24 Aug 2026 02:35 PM IST
सार
Register For Event

ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में 112 रन की साझेदारी कर 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह 41 साल में श्रीलंका में टेस्ट के सातवें या उससे नीचे के विकेट के लिए भारत की सिर्फ दूसरी शतकीय साझेदारी है। इससे पहले 2015 में चेतेश्वर पुजारा और अमित मिश्रा ने इसी मैदान पर 104 रन जोड़े थे।

विज्ञापन
IND vs SL: Rishabh Pant-Dhruv Jurel Break 11-Year-Old Record, Surpass Cheteshwar Pujara-Amit Mishra
जुरेल और पंत - फोटो : IANS

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे टेस्ट में ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। इन दोनों ने 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा और चेतेश्वर पुजारा और अमित मिश्रा की जोड़ी को पीछे छोड़ दिया। आइए जानते हैं कि यह रिकॉर्ड क्या है...
विज्ञापन

IND vs SL: Rishabh Pant-Dhruv Jurel Break 11-Year-Old Record, Surpass Cheteshwar Pujara-Amit Mishra
जुरेल और पंत - फोटो : IANS
जुरेल-पंत के बीच 112 रन की साझेदारी
दरअसल, रविवार को कलाई पर गेंद लगने के बाद रिटायर्ड हर्ट होने वाले पंत सोमवार को सारांश जैन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए। इसके बाद उन्होंने छह चौके और दो छक्के की मदद से 63 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने ध्रुव जुरेल के साथ सातवें विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs SL: Rishabh Pant-Dhruv Jurel Break 11-Year-Old Record, Surpass Cheteshwar Pujara-Amit Mishra
जुरेल और पंत - फोटो : IANS
41 साल में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा
भारत ने श्रीलंका में पहला टेस्ट अगस्त 1985 में खेला था। तब से अब तक 41 साल हुए हैं। इन 41 वर्षों में यह टेस्ट में सिर्फ दूसरी बार है  जब सातवें या इससे नीचे के विकेट के लिए किसी भारतीय जोड़ी ने शतकीय साझेदारी की है। इससे पहले चेतेश्वर पुजारा और अमित मिश्रा ने 2015 में कोलंबो के इसी सिंहलीज मैदान पर आठवें विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी निभाई थी। हालांकि, पंत और जुरेल ने पार्टनरशिप रन के मामले में पुजारा और मिश्रा को पीछे छोड़ दिया। 
विज्ञापन

IND vs SL: Rishabh Pant-Dhruv Jurel Break 11-Year-Old Record, Surpass Cheteshwar Pujara-Amit Mishra
जुरेल और पंत - फोटो : IANS
कोलंबो में 11वीं बार हुआ ऐसा
वहीं, भारत ने चायकाल तक आठ विकेट पर 475 रन बना लिए हैं। यह कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में 11वीं बार है, जब किसी टीम ने मैच की पहली पारी में 400 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। पिछले 10 बार जब ऐसा हुआ था तो उसमें से छह बार 400+ रन बनाने वाली टीम ने जीत हासिल की थी। अन्य चार मौकों पर मैच ड्रॉ हुए। 

IND vs SL: Rishabh Pant-Dhruv Jurel Break 11-Year-Old Record, Surpass Cheteshwar Pujara-Amit Mishra
ध्रुव जुरेल - फोटो : PTI
भारत की पहली पारी अब तक
भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। टीम इंडिया गॉल टेस्ट जीतकर पहले ही इस सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। यशस्वी जायसवाल 45 रन और केएल राहुल 18 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल ने टेस्ट करियर का और इस सीरीज का दूसरा शतक जड़ा।

उन्होंने 193 गेंद में 12 चौके की मदद से 117 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान शुभमन गिल ने 50 रन बनाए। रवींद्र जडेजा 43 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका की ओर से अब तक असिथा फर्नांडो ने चार विकेट झटके हैं। वहीं, केशारा नुवांथा को दो विकेट मिले हैं। लाहिरू कुमारा और प्रभात जयसूर्या को एक-एक विकेट मिला है। ऋषभ पंत 63 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सारांश जैन छह रन और मानव सुथार 18 रन बनाकर आउट हुए। ध्रुव जुरेल 95 रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed