{"_id":"6a8abb6606816bf60b0fb2da","slug":"accident-in-mussoorie-car-plunges-into-a-gorge-after-occupants-lose-their-way-on-bhadraj-road-two-injured-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी में हादसा: भद्रराज मार्ग पर रास्ता भटके लोगों की कार सड़क से खाई की तरफ गिरी, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी में हादसा: भद्रराज मार्ग पर रास्ता भटके लोगों की कार सड़क से खाई की तरफ गिरी, दो लोग घायल
Sun, 23 Aug 2026 03:26 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 23 Aug 2026 03:26 PM IST
कॉलर के माध्यम से कोतवाली मसूरी पुलिस को सूचना मिली कि भद्रराज जाने वाली सड़क पर एक वाहन नीचे गिर गया है और उसमें कुछ लोग सवार हैं।
विज्ञापन
भद्रराज मंदिर के पास हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भद्रराज मंदिर मार्ग पर रविवार रात रास्ता भटकने के दौरान एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 10 मीटर नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
एसएसआई सतेंद्र भाटी ने बताया कि रविवार को कॉलर के माध्यम से कोतवाली मसूरी पुलिस को सूचना मिली कि भद्रराज जाने वाली सड़क पर एक वाहन नीचे गिर गया है और उसमें कुछ लोग सवार हैं। सूचना मिलते ही हैप्पी वैली चौकी प्रभारी पुलिस टीम और आपदा उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां सफेद रंग की कार सड़क से करीब 10 मीटर नीचे गिरी हुई मिली।
विज्ञापन
देहरादून: सहस्त्रधारा में नहाने के दौरान डूबा दिल्ली का पर्यटक, दो किमी दूर एसडीआरएफ ने बरामद किया शव
विज्ञापन
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में सवार दोनों व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला। पूछताछ में वाहन स्वामी नितिन गोयल निवासी करोल बाग, दिल्ली, हाल निवासी कृषाली चौक, देहरादून ने बताया कि वह अपने साथी अरविंद कुमार निवासी गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश के साथ देहरादून से मसूरी घूमने आए थे। रात के समय रास्ता भटकने के कारण वे भद्रराज मंदिर जाने वाले मार्ग पर पहुंच गए।
क्लाउड एंड से आगे रास्ता भटकने का पता चलने पर दोनों वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तीखी चढ़ाई पर कार के ब्रेक ठीक से नहीं लग पाए और वाहन पीछे की ओर खिसकते हुए सड़क से नीचे जा गिरा। हादसे में दोनों को मामूली चोटें आई हैं और दोनों सुरक्षित हैं। वाहन को बाहर निकालने के लिए क्रेन को सूचना दे दी गई है। पुलिस द्वारा मौके पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।