{"_id":"6acfa55738ef1d09dc01d505","slug":"conference-for-expatriate-uttarakhandis-will-be-held-at-doon-university-on-13-november-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: 13 नवंबर को दून विवि में होगा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, राज्य के विकास को लेकर होगा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: 13 नवंबर को दून विवि में होगा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, राज्य के विकास को लेकर होगा मंथन
Wed, 14 Oct 2026 09:28 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 14 Oct 2026 09:28 PM IST
प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने सम्मेलन में विभिन्न प्रांतों से प्रवासी उत्तराखंडियों को चिह्नित कर आमंत्रित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव आरके सुधांशु
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
प्रदेश के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों की सहभागिता के लिए 13 नवंबर को दून विश्वविद्यालय के नित्यानंद ऑडिटोरियम में प्रवासी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में अलग-अलग सत्रों में राज्य के विकास के मुद्दों पर संवाद किया जाएगा।
विज्ञापन
बुधवार को सचिवालय में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने सम्मेलन में विभिन्न प्रांतों से प्रवासी उत्तराखंडियों को चिह्नित कर आमंत्रित करने के निर्देश दिए। सम्मेलन का उद्देश्य प्रवासी उत्तराखंडियों से सार्थक संवाद स्थापित कर राज्य के विकास में उनके अनुभवों, सुझावों और योगदान का लाभ लेना है।
विज्ञापन
UK Top News: रुड़की में बवाल, मिलावटखोरों पर शिकंजा, अनुराग डोभाल पर केस, जुटे भाजपा के दिग्गज
विज्ञापन
प्रमुख सचिव ने सम्मेलन के व्यापक प्रचार के लिए मीडिया और सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग करने को कहा। उन्होंने आमंत्रित अतिथियों के आवागमन, ठहरने और भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उद्घाटन सत्र, विभिन्न सत्रों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने को कहा गया।
सम्मेलन स्थल पर साफ-सफाई और परिवहन व्यवस्था को सुचारु रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में सचिव शैलेश बगोली, विनोद कुमार सुमन, सी रविशंकर, दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल और मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, उत्तराखंड प्रवासी प्रकोष्ठ के सदस्य सुधीर चंद्र नौटियाल, उपनिदेशक सूचना बद्री चंद मौजूद रहे।