फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Zoo Blue eyed white tiger Tejas brought from Gwalior to be on public display by October end

देहरादून जू: अक्तूबर के अंत में होंगे नीली आंखों वाले सफेद बाघ के दीदार, ग्वालियर से लाया गया तेजस

Wed, 14 Oct 2026 06:00 AM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 14 Oct 2026 06:00 AM IST
सार
Register For Event

बीती 28 सितंबर को मसूरी रोड स्थित देहरादून जू में सफेद बाघ तेजस को मध्यप्रदेश से लाया गया था। इसके बाद से ही 30 दिनों के लिए बाघ के खान-पान, मल-मूत्र और असामान्य व्यवहार पर नजर रखी हुई है।

विज्ञापन
Dehradun Zoo Blue eyed white tiger Tejas brought from Gwalior to be on public display by October end
देहरादून जू में लाया गया सफेद बाघ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राजधानी के देहरादून जू में अक्तूबर के अंत में लोगों को नीली आंखों वाला सफेद बाघ देखने को मिलेगा। जू में ग्वालियर जूलॉजिकल पार्क से विनिमय कार्यक्रम के तहत सफेद बाघ तेजस को दून लाया गया है। फिलहाल बाघ को चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। सभी स्थिति सामान्य होने के बाद महीने के अंत में लोगों को देखने के लिए उसे बाड़े में रखा जाएगा।

विज्ञापन


बीती 28 सितंबर को मसूरी रोड स्थित देहरादून जू में सफेद बाघ तेजस को मध्यप्रदेश से लाया गया था। इसके बाद से ही 30 दिनों के लिए बाघ के खान-पान, मल-मूत्र और असामान्य व्यवहार पर नजर रखी हुई है। देहरादून जू के वेटरनरी ऑफिसर डॉ. प्रदीप मिश्रा ने बताया कि अगर सब कुछ ठीक रहेगा तो जल्द ही तेजस को लोगों के दीदार के लिए में बाड़े में रखा जाएगा।
विज्ञापन


UK Top News: गुटखे पर बैन, दुष्यंत गौतम के खिलाफ उतरे कांग्रेसी, गैरसैंण में होगा विस सत्र, भालू का आतंक

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने बताया कि सफेद बाघ को क्वारंटीन में रखने का मकसद उसके स्वास्थ्य पर नजर रखना है क्योंकि किसी भी जानवर को जब एक जगह से दूसरी जगह लाया जाता है तो उसका मानसिक तनाव बढ़ जाता है। इसलिए केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के 30 दिनों के नियम अनुसार उस अवधि में हम उसके खान-पान, मल-मूत्र और असामान्य व्यवहार पर नजर रखते है।

जू की वन क्षेत्राधिकारी दीक्षा भट्ट ने बताया कि महीने के अंत तक सफेद बाघा को फिटनेस टेस्ट के बाद बाड़े में रखा जाएगा। इसके लिए तैयारी लगभग पूरी कर ली गई हैं। बताया कि तेजस दो साल तीन महीने का सफेद बाघ है, जो मध्यप्रदेश के जू से 28 सितंबर को लाया गया था। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि जू में सभी जानवरों के साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करें, अगर वो आपकी तरफ नहीं देख रहे है तो उनपर पत्थर न डालें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed