फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Kumbh 2027 Governor Gurmeet singh held meeting for Crowd monitoring

कुंभ 2027: एआई और सर्विलांस से होगी निगरानी: 32 सेक्टर में बंटेगा मेला क्षेत्र, होंगे 10 स्नान पर्व

Wed, 30 Sep 2026 06:57 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 30 Sep 2026 06:57 PM IST
सार
Register For Event

राज्यपाल ने कुंभ मेले में तकनीक एवं एआई आधारित व्यवस्थाओं, आधुनिक सर्विलांस प्रणाली व भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया।

विज्ञापन
Haridwar Kumbh 2027 Governor Gurmeet singh held meeting for Crowd monitoring
हरिद्वार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राज्यपाल ले. जन. गुरमीत सिंह(सेनि) ने आज हरिद्वार कुंभ को लेकर मेला अधिकारी सोनिका और पुलिस महानिरीक्षक डॉ. योगेंद्र रावत से तैयारियों और व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कुंभ में एआई, आधुनिक सर्विलांस, भीड़ प्रबंधन के आधुनिक इंतजाम हों।

विज्ञापन


राज्यपाल ने कुंभ मेले में तकनीक एवं एआई आधारित व्यवस्थाओं, आधुनिक सर्विलांस प्रणाली व भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और बेहतर अनुभव के लिए उपलब्ध आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग किया जाना चाहिए। राज्यपाल ने मेले की व्यवस्थाओं में एनसीसी, विश्वविद्यालयों, पूर्व सैनिकों, स्वयंसेवी संगठनों सहित विभिन्न हितधारकों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने स्वच्छता एवं सैनिटेशन व्यवस्था को भी सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए कहा कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार:  जापान के दो संत निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर बने, पट्टाभिषेक समारोह में प्रदान की गई उपाधि

एक जनवरी से शुरू होगा कुंभ

मेला अधिकारी सोनिका ने बताया कि कुंभ मेला एक जनवरी से 30 अप्रैल 2027 तक आयोजित होगा। इसमें कुल 10 स्नान पर्व होंगे, जिनमें चार अमृत स्नान शामिल हैं। बताया कि कुंभ क्षेत्र को चार जिलों और 32 सेक्टरों में विभाजित कर व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने की कार्ययोजना तैयार की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाटों, पुलों, सड़कों सहित स्थायी निर्माण कार्यों को गति दी जा रही है। साथ ही अस्थायी टेंट सिटी एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास का कार्य भी प्रगति पर है। पुलिस महानिरीक्षक कुंभ ने राज्यपाल को सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की तैयारियों की जानकारी दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed