फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sugar Stock Limit in Uttarakhand Wholesalers Can Now Store Only 15 Days Supply Sugar Crisis read All Updates

Uttarakhand: चीनी के लिए स्टॉक सीमा लागू करने के निर्देश, थोक खरीदार अब केवल 15 दिन की ही रख सकेंगे जमा

Sat, 22 Aug 2026 07:41 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 22 Aug 2026 07:41 PM IST
सार
Register For Event

चीनी की जमाखोरी पर लगाम कसने के लिए उत्तराखंड में स्टॉक सीमा तय कर दी गई है। केंद्र के निर्देश के बाद अब बड़े थोक खरीदारों को अपनी जरूरत के हिसाब से सीमित मात्रा में ही चीनी रखने की अनुमति होगी।

विज्ञापन
Sugar Stock Limit in Uttarakhand Wholesalers Can Now Store Only 15 Days Supply Sugar Crisis read All Updates
चीनी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

प्रदेश में चीनी के थोक खरीदार अब केवल 15 दिन की चीनी का स्टॉक रख सकेंगे। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने इस संबंध में केंद्र सरकार के आदेश पर सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को निर्देश जारी किया है।

विज्ञापन

खाद्य आयुक्त बीएल राणा के मुताबिक चीनी को लेकर केंद्र सरकार की ओर से जो आदेश जारी किया गया है। उससे सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को अवगत कराया दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि कोई भी बड़ा खरीदार जो उत्पादन, उपभोग या उपयोग के लिए कच्चे माल के रूप में हर महीने दस मीट्रिक टन चीनी का उपयोग या उपभोग करता है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Roorkee Crime: कैंटीन बंद कर घर लौट रहे संचालक को बदमाशों ने बीच सड़क पर रोका, फिर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अब 15 दिन की जरूरत से अधिक समय के लिए चीनी का स्टॉक नहीं रखेगा। इसके अलावा चीनी मिल की ओर से बड़े उपभोक्ता को विक्रय की गई चीनी की मासिक मात्रा का सत्यापन किया जाएगा। खाद्य आयुक्त ने कहा, स्टॉक का समय-समय पर भौतिक सत्यापन करने के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्र सरकार की ओर से कहा गया है कि अधिसूचना का उल्लंघन किए जाने को गंभीरता से लिया जाएगा।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed