{"_id":"6a885dcfaaa8c2445c0bb3ee","slug":"fir-registered-in-ghaziabad-for-the-assault-of-a-woman-over-dowry-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज लोभियों ने विवाहिता को घर से निकाला: 50 लाख की मांग पूरी न होने पर रस्सी से दबाया गला, दूसरी शादी की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज लोभियों ने विवाहिता को घर से निकाला: 50 लाख की मांग पूरी न होने पर रस्सी से दबाया गला, दूसरी शादी की धमकी
Fri, 21 Aug 2026 07:47 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 21 Aug 2026 07:47 PM IST
पीड़िता के अनुसार, उनका विवाह 2 दिसम्बर 2021 को यश गर्ग के साथ होटल वेदान्ता, गाजियाबाद में धूमधाम से संपन्न हुआ था, जिसमें पीड़िता के परिवार ने लगभग 30 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के तुरन्त बाद से ही ससुराल पक्ष दिए गए उपहारों और दहेज से असंतुष्ट था।
विज्ञापन
विवाहिता को घर से निकाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद में वेव सिटी क्षेत्र से दहेज उत्पीड़न, मारपीट और हत्या के प्रयास का एक गम्भीर मामला सामने आया है। पीड़िता नेहा मोदी पुत्री संजय मोदी निवासी कृष्णा पार्क खानपुर दिल्ली ने अपने पति यश गर्ग, सास आंचल, और ससुर आशीष गर्ग निवासी पाइनवुड वेव सिटी के खिलाफ गम्भीर आरोप लगाते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश से वेव सिटी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पीड़िता के अनुसार, उनका विवाह 2 दिसम्बर 2021 को यश गर्ग के साथ होटल वेदान्ता, गाजियाबाद में धूमधाम से संपन्न हुआ था, जिसमें पीड़िता के परिवार ने लगभग 30 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के तुरन्त बाद से ही ससुराल पक्ष दिए गए उपहारों और दहेज से असंतुष्ट था। विवाहिता को कम दहेज और गाड़ी न लाने के ताने मारकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता का आरोप है कि पति व ससुराल वाले लगातार 50 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे और इन्कार करने पर घर से निकालने व दूसरी शादी करने की धमकियां देते थे।
विज्ञापन
ससुरालियों पर पीड़िता ने लगाया गंभीर आरोप
पीड़िता का यह भी आरोप है कि उनकी बीमारी के दौरान ससुराल वालों ने कोई इलाज नहीं कराया और न ही कोई आर्थिक सहयोग दिया। विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट की जाती थी। शिकायती पत्र में उल्लेख है कि 28 दिसम्बर 2025 को 50 लाख रुपये की मांग को लेकर पति व अन्य आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट की और उनके कपड़े व सारे गहने छीनकर उन्हें घर से निकाल दिया। घटनाक्रम के अनुसार, जब पीड़िता अपने पिता और रिश्तेदारों के साथ 23 जुलाई 2026 को दोपहर लगभग 12 बजे वेव सिटी स्थित उनके आवास पर अपना सामान लेने पहुंचीं, तो ससुराल वालों ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
'रस्सी से दबाया गया गला'
आरोप है कि बहस के दौरान सास व अन्य आरोपियों की मौजूदगी में पीड़िता का गला रस्सी से दबाने का प्रयास किया गया, जिससे वह अचेत हो गईं। पीड़िता के पिता उन्हें अचेत अवस्था में तत्काल वेव सिटी थाना ले गए, जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय भेजकर मेडिकल कराया गया। पीड़िता का कहना है कि घटना की शिकायत वेव सिटी थाना और 27 जुलाई 2026 को पुलिस आयुक्त से की गई, लेकिन कोई सुनवाई न होने पर अंततः उन्हें अदालत की शरण लेनी पड़ी। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पति यश गर्ग, ससुर आशीष गर्ग व सास आंचल निवासी पाइनवुड सोसाइटी वेव सिटी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जांच-पड़ताल करके वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।