फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A live worm was seen crawling in a sandwich at a famous restaurant in Gurugram

सैंडविच में जिंदा कीड़ा रेंगता दिखा: गुरुग्राम के फेमस रेस्तरां का वीडियो हुआ वायरल, लोगों में भारी नाराजगी

Mon, 24 Aug 2026 02:34 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 24 Aug 2026 02:34 PM IST
सार
Register For Event

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो के अनुसार, यह घटना गुरुग्राम के एक रेस्तरां की बताई जा रही है। पोस्ट करने वाले यूजर के मुताबिक, उनके समूह ने नाश्ते के दौरान छह से सात व्यंजन ऑर्डर किए थे। इसी दौरान सैंडविच में कीड़ा दिखाई दिया। 

विज्ञापन
A live worm was seen crawling in a sandwich at a famous restaurant in Gurugram
सैंडविच में जिंदा कीड़ा रेंगता दिखा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

गुरुग्राम जिले की एक महंगे रेस्तरां में परोसे गए खाने में जिंदा कीड़ा मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक ग्राहक के सैंडविच में जिंदा कीड़ा रेंगता हुआ दिखाई दे रहा है। ग्राहक ने घटना पर नाराजगी जताते हुए रेस्तरां की स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। 

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो के अनुसार, यह घटना गुरुग्राम के एक रेस्तरां की बताई जा रही है। पोस्ट करने वाले यूजर के मुताबिक, उनके समूह ने नाश्ते के दौरान छह से सात व्यंजन ऑर्डर किए थे। इसी दौरान एक व्यंजन में कीड़ा दिखाई दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि आधा सैंडविच खाने के बाद उसमें सफेद रंग का जिंदा कीड़ा रेंगता दिखाई दिया। इससे टेबल पर मौजूद लोग हैरान रह गए। कीड़ी मिलने से रेस्तरां में हंगामा हो गया। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग रेस्तरां के स्वच्छता मानकों को लेकर सवाल उठा रहे हैं। लोगों में भारी नाराजगी देखी गई। वीडियो वायरल होने के बाद रेस्टोरेंट प्रबंधन की ओर से माफी मांगी गई है। प्रबंधन की ओर से कहा गया कि ऐसी गलती दोहराई नहीं जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed