फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Children's reading, speaking, and comprehension abilities will be assessed.

Gurugram News: बच्चों के पढ़ने, बोलने और समझने की क्षमता का होगा आकलन

Sun, 23 Aug 2026 01:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Children's reading, speaking, and comprehension abilities will be assessed.
निपुण हरियाणा के तहत पीरियोडिक असेसमेंट-1 होंगे आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों में अब बच्चों की पढ़ाई का आकलन केवल परीक्षा में मिले अंकों से नहीं होगा। निपुण हरियाणा के तहत पहली बार पीरियोडिक असेसमेंट-1 के माध्यम से बच्चों की वास्तविक सीखने की क्षमता जांची जाएगी। इसमें पढ़ने, सुनने, बोलने, लिखने और विषय को समझने की क्षमता को भी आकलन में शामिल किया गया है।

मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमित ने बताया कि निपुण हरियाणा टीचर एप पर असेसमेंट का पूरा रिकॉर्ड दर्ज किया जाएगा।निदेशालय की ओर से बाल वाटिका से कक्षा तीसरी तक के बच्चों के लिए अलग-अलग असेसमेंट मॉड्यूल जारी किए गए हैं। इनके माध्यम से भाषा और गणित से जुड़ी दक्षताओं की जांच होगी। कक्षा तीसरी में हिंदी विषय के तहत बच्चों की पढ़ने की रफ्तार और शुद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शिक्षक मौखिक रूप से पाठ पढ़वाकर यह देखेंगे कि बच्चा कितनी आसानी और शुद्धता से पढ़ पाता है और पाठ को कितना समझ रहा है। इससे शिक्षकों को बच्चों की वास्तविक सीखने की स्थिति का पता लगाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


असेसमेंट का उद्देश्य बच्चों को केवल अंक देना नहीं, बल्कि उनकी कमजोरियों को पहचान कर पढ़ाई में सुधार करना है। इससे शिक्षक जरूरत के अनुसार बच्चों को अतिरिक्त अभ्यास और सहयोग दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed