फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Murder committed on suspicion of mobile hacking; two accused arrested.

Gurugram News: मोबाइल हैक करने के शक में की थी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 23 Aug 2026 01:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Murder committed on suspicion of mobile hacking; two accused arrested.
13 अगस्त को ईस्ट राजीव नगर कॉलोनी के मकान में मृत मिला था सुजीत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-14 के ईस्ट राजीव नगर में व्यक्ति की चाकू से गला काटकर हत्या के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बिहार के नवादा निवासी केशव (30) और झारखंड के कोडरमा निवासी राहुल (19) के रूप में हुई है। शुरुआती पूछताछ में पता चला कि आरोपियों को मृतक पर मोबाइल फोन हैक करने का संदेह था, जिसके चलते उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने केशव और राहुल को बिहार और झारखंड से गिरफ्तार किया है।

यह घटना 13 अगस्त 2026 को सेक्टर-14 के ईस्ट राजीव नगर में हुई थी। पुलिस को सूचना मिली कि एक मकान की दूसरी मंजिल पर सुजीत कुमार खानवर का शव पड़ा है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो शव बिस्तर पर पड़ा था और उसका गला कटा हुआ था। मकान मालिक ने शिकायत में बताया कि उसने कमरा केशव और एक अन्य व्यक्ति को किराये पर दिया था। 13 अगस्त को बिजली बिल लेने गए मकान मालिक को दरवाजा बंद मिला। दरवाजा खोलने पर सुजीत का खून से लथपथ शव मिला। शिकायत के आधार पर सेक्टर-14 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि मृतक सुजीत मकान के नक्शे बनाने के साथ गार्ड की नौकरी भी करता था। आरोपी भी नक्शे बनाने का काम करते थे, जिससे उनकी आपस में जान-पहचान थी। आरोपियों को मृतक पर उनके एक साथी का मोबाइल फोन हैक करने का संदेह था। घटना के दिन आरोपी और सुजीत एक साथ शराब पी रहे थे। इसी दौरान ईमेल आईडी को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हो गया। बाद में सुजीत की हत्या कर आरोपी भाग गए। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को 3 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed