{"_id":"6ad438523f7138a07b08f749","slug":"schools-total-t20-league-launched-in-delhi-ncr-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीटीएल: दिल्ली-एनसीआर में स्कूल्स टोटल टी-20 लीग लॉन्च, पहले सीजन में 90 से अधिक स्कूल लेंगे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीटीएल: दिल्ली-एनसीआर में स्कूल्स टोटल टी-20 लीग लॉन्च, पहले सीजन में 90 से अधिक स्कूल लेंगे भाग
Sun, 18 Oct 2026 08:39 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 18 Oct 2026 08:39 AM IST
इस लीग का आयोजन पीएनपी स्पोर्ट्स मैनेजमेंट एलएलपी कर रहा है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन शर्मा को लीग कमिश्नर नियुक्त किया गया है। टीटीएल में स्कूल और कॉलेज के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताएं होंगी। यह युवा क्रिकेटरों को अन्य संस्थानों की टीमों के खिलाफ प्रतिस्पर्धी टी-20 क्रिकेट खेलने का अवसर देगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Freepik
विस्तार
स्कूल्स टोटल टी-20 लीग (टीटीएल) दिल्ली एनसीआर में लॉन्च की गई। यह नई क्रिकेट चैम्पियनशिप स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए आयोजित की जा रही है। पहले सीजन में 90 से अधिक स्कूल भाग लेंगे और लीग के पहले मैच 22 अक्तूबर से शुरू होंगे।
विज्ञापन
इस लीग का आयोजन पीएनपी स्पोर्ट्स मैनेजमेंट एलएलपी कर रहा है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन शर्मा को लीग कमिश्नर नियुक्त किया गया है। टीटीएल में स्कूल और कॉलेज के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताएं होंगी। यह युवा क्रिकेटरों को अन्य संस्थानों की टीमों के खिलाफ प्रतिस्पर्धी टी-20 क्रिकेट खेलने का अवसर देगा। प्रतियोगिता में प्रवेश केवल आमंत्रण के आधार पर दिया जाएगा। विजेता स्कूल को पांच लाख रुपये और उपविजेता को दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी।
विज्ञापन
लीग कमिश्नर चेतन शर्मा ने लॉन्च के अवसर पर कहा कि भारत में प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटरों की कमी नहीं है। चुनौती यह है कि उन्हें पर्याप्त प्रतिस्पर्धी मैच खेलने के अवसर नहीं मिलते। लीग की शुरुआत एक साथ दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद में होगी। पीएनपी स्पोर्ट्स मैनेजमेंट एलएलपी के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशांत मेहता ने कहा कि छात्रों को नियमित रूप से प्रतिस्पर्धा करने के कम अवसर मिलते हैं। संस्थापक निदेशक पारस मिश्रा ने भी इस बात पर जोर दिया। आयोजकों का उद्देश्य इसे एक वार्षिक प्रतियोगिता बनाना है। वे चाहते हैं कि लीग के बढ़ने के साथ और संस्थान जुड़ें तथा भविष्य में अन्य खेलों को भी शामिल किया जाए।
विज्ञापन