फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Main accused and his two accomplices arrested in Noida girlfriend murder case

UP: एक फोन कॉल और 27 दिन से दफन प्रेमिका की हत्या का राज खुल गया, नहर से मिली लाश का नहीं था कोई सुराग

Mon, 24 Aug 2026 08:30 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 24 Aug 2026 08:30 AM IST
सार
Register For Event

यह घटना नोएडा के सेक्टर-66 मामूरा में 27 जुलाई को हुई थी। आरोपी सुभाष चंद्र ने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद, उसने शव को दादरी की कोट नहर में फेंक दिया, जिसे बाद में मथुरा में बरामद किया गया था।

विज्ञापन
Main accused and his two accomplices arrested in Noida girlfriend murder case
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक तरफ प्रेमिका की हत्या का राज छिपाने की कोशिश, दूसरी तरफ पत्नी को शराब के नशे में धमकी। आरोपी को लगा था कि हत्या की कहानी यहीं खत्म हो गई, लेकिन उसकी एक फोन कॉल ने पूरा खेल पलट दिया। पत्नी ने थाने पहुंचकर जो शिकायत दी उसने पुलिस को भी चौंका दिया।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सेक्टर-66 मामूरा में 27 जुलाई को हुई महिला की हत्या उसके प्रेमी ने की थी। आरोपी ने शव दादरी में कोट नहर में फेंक दिया था और ठिकाना भी बदल दिया था। इसके बाद इस प्रेमी ने शराब के नशे में अपनी पत्नी को फोन कॉल कर तलाक का केस वापस लेने और साथ रहने का दबाव बनाया। यह भी कहा कि अगर साथ नहीं रहोगी तो जहां वो गई है तुमको भी भेज देंगे। फिर इस युवक की पत्नी ने 20 अगस्त को फेज-3 थाने पहुंचकर अपनी सौतन की हत्या की आशंका व खुद को धमकी मिलने की शिकायत दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ महिला का शव मथुरा में मिला था और शिनाख्त के प्रयास जारी थे। शिनाख्ती के साथ पुलिस ने आरोपी व शव ठिकाने लगाने के दो सहयोगी पकड़ कर हत्या का 27 दिन बाद रविवार को खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक महिला का शव 31 जुलाई को मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र में जरारा और रसिकंदरपुर गांव के पास नहर से बरामद हुआ था।

विज्ञापन

शादी के बाद पत्नी को छोड़ दिया था
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान फिरोजाबाद के एका थाना क्षेत्र के गांव निवासी सुभाष चंद्र के रूप में हुई है। करीब एक सप्ताह पहले सेक्टर-66 मामूरा निवासी कांति देवी फेज-3 थाने पहुंची थी। उसने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2013 में सुभाष चंद्र से हुई थी। शादी के करीब दो साल बाद पति ने उसे छोड़ दिया और बिहार के हजारीबाग की रहने वाली दूसरी कांति देवी (38) नाम की महिला के साथ रहने लगा।

साल 2021 पहली पत्नी शादी से संबंधित दस्तावेज वकील के माध्यम से तैयार कराए थे और एटा कोर्ट में तलाक का केस कर दिया। मामला अभी चल रहा है। आरोपी ने घटना के बाद पत्नी को कॉल कर पहले यह बताया कि तुम्हारी याद आ रही है। फिर यह दबाव बनाना शुरू किया कि वापस आकर साथ रहो व केस वापस लो। आगे धमकी मिलने पर पत्नी को आशंका हुई और शिकायत लेकर थाने गई।

बाइक पर बीच में बैठाकर निकाला शव
थाना प्रभारी फेज-3 सुभाष चंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी 32 वर्षीय सुभाष ने बताया है कि उसे साथ रहने वाली महिला के अवैध संबधों का संदेह हुआ। इसी बात पर हुए विवाद में उसने गला दबाया। इसमें महिला की मौत हुई। फिर इसने फोन कर अपने चचेरे भाई सर्वेंद्र और जीजा के भाई नीरज को बुलाया। वह भी मामूरा में रह रहे थे। सुभाष यहां पिकअप भार वाहन चलाता था। फिर इसने अपना पिकअप मिठाई की दुकान के पास खड़ा किया।

रात में बाइक पर महिला शव इस तरह से दोनों के सहयोग से बीच में बैठाकर लाया कि देखने वाले को यह लगे कि बीमार है। फिर पिकअप में शव डालकर तीनों दादरी के पास नहर में डालकर आए थे। सुबह ही सुभाष ने अपना किराए का कमरा खाली कर दिया था और फिरोजाबाद चला गया था। पुलिस ने हत्या के बाद शव ठिकाने लगाने के आरोप में सुभाष के चचेरे भाई और बहनोई को भी गिरफ्तार किया है।

मामूरा गांव में सहमति से साथ रह रहे एक व्यक्ति ने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर शव नहर में फेंका था। आरोपी की पत्नी को धमकी मिलने और आशंका जताने की शिकायत पर जांच कर थाना पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर हत्या का खुलासा किया है। - दीक्षा सिंह, एसीपी-1, सेंट्रल नोएडा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed