फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Roadmap for MSME development to be prepared at the general meeting.

Noida News: आम सभा में तैयार होगा एमएसएमई के विकास का रोडमैप

Fri, 21 Aug 2026 08:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
Roadmap for MSME development to be prepared at the general meeting.
-एक सितंबर को ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जुटेंगे देशभर के उद्योगपति
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) की 35वीं वार्षिक आम सभा (एजीएम) और एमएसएमई अवार्ड-2026 का आयोजन एक सितंबर को ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित द वेडिंग डॉट में होगा। कार्यक्रम में देशभर से उद्योगपति, उद्यमी, नीति निर्माता और अन्य हितधारक शामिल होंगे। इस दौरान सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र की मौजूदा चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर मंथन किया जाएगा। स्वर्ण नगरी स्थित ग्रेटर नोएडा के प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के अध्यक्ष दिनेश गोयल का कहना है कि इस वर्ष एजीएम की केंद्रीय थीम एमएसएमई ग्रोथ, वैश्विक प्रतिस्पर्धा और विकसित भारत 2047 रखी गई है। कार्यक्रम में वर्ष 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिटेड वित्तीय विवरण प्रस्तुत कर उनका अनुमोदन किया जाएगा। इसके साथ ही एमएसएमई क्षेत्र को मजबूत करने के लिए नीतिगत मुद्दों पर चर्चा होगी। प्रसिद्ध बिजनेस मोटिवेशनल स्पीकर राहुल जैन सत्र को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed