फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Awarapan 2 Vs Batwara 1947 Box Office Collection Day 9: Sunny Deol And Emraan Hashmi Movie Latest Earning

Awarapan 2 Vs Batwara 1947: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' की हेकड़ी कायम; लाखों में सिमटी 'बंटवारा'; जानिए कलेक्शन

Sat, 22 Aug 2026 06:37 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 22 Aug 2026 06:37 PM IST
सार
Register For Event

Awarapan 2 VS Batwara 1947 Collection: फिल्म 'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' की रिलीज को आज सिनेमाघरों में नौ दिन पूरे हो गए हैं। जानिए बॉक्स ऑफिस पर दोनों का कैसा हाल है?

विज्ञापन
Awarapan 2 Vs Batwara 1947 Box Office Collection Day 9: Sunny Deol And Emraan Hashmi Movie Latest Earning
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' और इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं। आज शनिवार को इनकी रिलीज को नौ दिन पूरे हो गए हैं। 'आवारापन 2' शानदार प्रदर्शन कर रही है। वहीं, 'बंटवारा' की हालत खराब हो चुकी है। जानिए आज किसने कितने कमाए?

विज्ञापन

Awarapan 2 Vs Batwara 1947 Box Office Collection Day 9: Sunny Deol And Emraan Hashmi Movie Latest Earning
फिल्म 'आवारापन 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@therealemraan

'आवारापन 2' का बॉक्स ऑफिस
फिल्म 'आवारापन 2' ने इमरान हाशमी की चांदी कर दी है। यह उनके करियर की सबसे ज्यादा कलेक्शन जुटाने वाली फिल्म बन चुकी है और अब भी कमाई का सिलसिला जारी है।

  • आवारापन 2 ने ओपनिंग डे पर 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाकर शुरुआत की थी।
  • पहले वीक इसका कलेक्शन 113.50 करोड़ रुपये रहा।
  • अब दूसरे वीक भी इसका शानदार प्रदर्शन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Awarapan 2 Vs Batwara 1947 Box Office Collection Day 9: Sunny Deol And Emraan Hashmi Movie Latest Earning
आवारापन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

नौवें दिन 'आवारापन 2' ने कितने कमाए?

  • 'आवारापन 2' ने बीते दिन शुक्रवार को 5.75 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • आज शनिवार को (नौवें दिन) शुरुआती आंकड़ों में फिल्म ने 3.78 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
  • 'आवारापन 2' का टोटल नेट कलेक्शन 123.03 करोड़ रुपये हो चुका है।
  • नितिन कक्कड़ निर्देशित फिल्म 'आवारापन 2' में दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी अहम भूमिकाओं में हैं।
  • यह साल 2007 में आई 'आवारापन' का ही सीक्वल है। 
विज्ञापन

Awarapan 2 Vs Batwara 1947 Box Office Collection Day 9: Sunny Deol And Emraan Hashmi Movie Latest Earning
'बंटवारा 1947' - फोटो : सोशल मीडिया

'बंटवारा 1947' का कितना हुआ कलेक्शन?
राजकुमार संतोषी निर्देशित फिल्म 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर ठंडी पड़ चुकी है। इस फिल्म ने शुरुआत भी ठंडी की थी और अब आलम यह है कि इसकी कमाई लाखों में सिमट चुकी है।

  • 'बंटवारा' ने ओपनिंग डे पर 5.75 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • पहले वीक फिल्म का कलेक्शन 33.60 करोड़ रुपये रहा था।
  • बीते दिन शुक्रवार को इसने सिर्फ 75 लाख रुपये कमाए।
  • वहीं, आज शनिवार को नौवें दिन कलेक्शन 47 लाख रुपये रहा है।
  • बंटवारा 1947 का टोटल नेट कलेक्शन 34.82 करोड़ रुपये हो चुका है।
  • एक तरफ 'आवारापन 2' जहां बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये पार कर चुकी है, वहीं, 'बंटवारा' अभी 50 करोड़ रुपये भी नहीं जुटा पाई है। 
  • 26 अगस्त को यश की 'टॉक्सिक' रिलीज हो रही है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला और टफ होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed