'हट ना बे...'; तीसरी प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर करीना ने तोड़ी चुप्पी; बेली फैट फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Kareena Kapoor On Pregnancy Rumours: करीना कपूर खान का एक वीडियो वायरल होने के बाद उनकी तीसरी प्रेग्नेंसी की अफवाहें शुरू हो गईं। इन पर अब खुद अभिनेत्री ने रिएक्शन दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते दिन करीना कपूर खान का एक वीडियो सामने आया था। इसके बाद उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। सोशल मीडिया पर सवाल किए जाने लगे कि क्या बेबो तीसरी बार मां बनने वाली हैं? अफवाहों का दौर शुरू होने के बाद करीना की टीम ने इसे लेकर सफाई दी और बताया कि ऐसा कुछ नहीं है। अब एक दिन बाद करीना ने कमेंट किया है।
करीना कपूर खान ने क्या कहा?
करीना कपूर को जिम के बाहर स्पॉट किया गया था। जिम आउटफिट में करीना का बैली फैट नजर आ रहा था, जिसे लोगों ने 'बेबी बंप' समझकर उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए।
- आज शनिवार को करीना कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है।
- इस फोटो में बैली फैट दिख रहा है। स्पष्ट कर दें कि मूल रूप से यह फोटो मेकअप आर्टिस्ट मितेश रजनी की है। इसे करीना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर री-शेयर किया है।
- हालांकि, फोटो में मितेश का चेहरा नजर नहीं आ रहा है, सिर्फ फूला हुआ पेट दिख रहा है।
- तस्वीर के साथ लिखा है, 'हट ना बे'। साथ ही लाफिंग इमोजी, शर्माने वाला इमोजी और पिज्जा वाला इमोजी बनाया है।
पैपरीज से बोलीं- 'पागल कर देते हो'
करीना कपूर का आज एक और वीडियो सामने आया है। आज वे येलो कलर की ओवरसाइज शर्ट और ब्लैक डैनिम जींस में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस अपनी कार में बैठती दिख रही हैं। कार में बैठते हुए वे पैप्स की तरफ मुस्कुराते हुए कहती हैं, 'पागल कर देते हो तुम लोग'।
बीते दिन प्रेग्नेंसी को लेकर उड़ी अफवाहों के बाद करीना पैप्स पर नाराजगी जताती नहीं दिखीं, बल्कि अच्छे से पेश आईं। उन्होंने बाकायदा सभी को बाय बोला। इस दौरान ऐसा लगा कि करीना कपूर को बीते दिन की बात पर हंसी आ रही है और वे इसे कंट्रोल करती नजर आईं।
करीना की टीम ने क्या कहा था?
बता दें कि अभिनेत्री की प्रेग्नेंसी की अटकलें शुरू होने के बाद उनकी टीम ने इसे लेकर रिएक्शन दिया था। करीना कपूर की टीम ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में साफ किया है कि करीना प्रेग्नेंट नहीं हैं। टीम ने कहा, 'करीना कपूर प्रेग्नेंट नहीं है। ये सब बातें एकदम गलत है। यह तो पिज्जा, पास्ता और छुट्टियों का असर है। साथ ही कैमरा एंगल भी खराब है'। बता दें कि करीना कपूर हाल ही में सैफ अली खान के साथ वैकेशंस मनाकर लौटी हैं।