फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Veteran Actress Sowcar Janaki Passes Away In Chennai Due To ill Health

Sowcar Janaki: अभिनेत्री सौकार जानकी का निधन, 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Fri, 21 Aug 2026 04:37 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 21 Aug 2026 04:37 PM IST
सार
Register For Event

Veteran Actress Sowcar Janaki Passes Away: दक्षिणी भारतीय फिल्मों की दिग्गज अदाकारा सौकार जानकी का निधन हो गया है। 94 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। 

विज्ञापन
Veteran Actress Sowcar Janaki Passes Away In Chennai Due To ill Health
सौकार जानकी का निधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले कुछ दिनों से अभिनेत्री सौकार जानकी अस्पताल में भर्ती थीं। अब उनके निधन की जानकारी नादिगर संगम के प्रेसिडेंट नासर ने साझा की है। इस दिग्गज अभिनेत्री ने तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा की फिल्मों में लंबे वक्त तक अभिनय किया था। 

विज्ञापन


क्यों अस्पताल में सौकार जानकी को किया गया था भर्ती? 
बढ़ती उम्र की स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अभिनेत्री सौकार जानकी को अस्पताल में भर्ती किया गया था। वह आईसीयू में भर्ती थीं। बीते दिनों अभिनेता कयाल देवराज ने सोशल मीडिया पर उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर साझा की थी। साथ ही दक्षिण भारतीय कलाकार संघ नादिगर संगम के कुछ सदस्य अभिनेत्री से मुलाकात करने अस्पताल पहुंचे थे। 

विज्ञापन

Veteran Actress Sowcar Janaki Passes Away In Chennai Due To ill Health
दिवंगत अभिनेत्री सौकार जानकी - फोटो : एक्स@MIB_India

अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा पार्थिव शरीर
अभिनेता नासर ने एक बयान में कहा कि कुछ समय तक अस्पताल में रहने के बाद 21 अगस्त को 94 साल की उम्र में साैकार जानकी का निधन हो गया। वह कहते हैं, ‘उनका पार्थिव शरीर शाम 5 बजे से सेंटोफ रोड, तेयनमपेट में रखा जाएगा।’  

लगभग 400 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया
अभिनेत्री सौकार जानकी ने तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा की कई फिल्मों में अभिनय किया। 7 दशक के अपने करियर में उन्होंने लगभग 400 फिल्मों में काम किया। 300 से ज्यादा स्टेज शो में भी उन्होंने हिस्सा लिया था।
अभिनय की दुनिया में आने से पहले वह रेडियो आर्टिस्ट थीं। उन्हें दो नंदी अवॉर्ड और कलाईमामणि सम्मान मिला। साथ ही दक्षिण भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला। इसके अलावा सौकार जानकी को पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed