{"_id":"6a883cd6490a4d067b0a8aec","slug":"ravi-teja-south-movie-known-actor-total-net-worth-an-income-2026-08-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ravi Teja: आलीशान बंगला और कई महंगी गाड़ियां, करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं रवि तेजा; जानें नेटवर्थ","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Ravi Teja: आलीशान बंगला और कई महंगी गाड़ियां, करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं रवि तेजा; जानें नेटवर्थ
Ravi Teja Net Worth: साउथ के चर्चित अभिनेता रवि तेजा की फिल्म 'इरुमुडी' आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। अपने फिल्मी करियर में रवि तेजा ने कई हिट फिल्में दी हैं, खूब पैसा कमाया है। जानिए, रवि तेजा की नेटवर्थ कितनी है?
विज्ञापन
1 of 5
अभिनेता रवि तेजा की नेटवर्थ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शिवा निर्वाण निर्देशन रवि तेजा की फिल्म 'इरुमुडी' एक सामाजिक संदेश देती है। यह रवि तेजा की मसाला और एक्शन फिल्मों से बिल्कुल अलग है। फिल्म को दर्शकों से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इस फिल्म की चर्चा के बीच रवि तेजा की नेटवर्थ के बारे में भी जानिए।
2 of 5
रवि तेजा
- फोटो : इंस्टाग्राम @raviteja_2628
कितनी संपत्ति के मालिक हैं रवि तेजा?
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता रवि तेजा की कुल संपत्ति लगभग 121 करोड़ रुपये है। वह हर फिल्म के लिए 6 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। फिल्मों के अलावा एड फिल्म्स से भी रवि तेजा को कराेड़ों रुपये की कमाई होती है।
3 of 5
रवि तेजा
- फोटो : इंस्टाग्राम@raviteja_2628
परिवार के लिए बनाया आलीशान बंगला
रवि तेजा ने अपने परिवार के लिए आंध्र प्रदेश के जग्गामपेटा में एक आलीशान बंगला बनाया है। इसकी कीमत लगभग 16 करोड़ रुपये बताई जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बंगले के अलावा भी उनके पास कुछ और प्रॉपर्टीज हैं, जिनकी कीमत भी करोड़ रुपये में बताई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रवि तेजा
- फोटो : इंस्टाग्राम@raviteja_2628
लग्जरी गाड़ियों का भी शौक रखते हैं रवि
रवि तेजा फिल्मों में बाइक, कार के साथ खूब स्टंट करते हैं। उन्हें लग्जरी गाड़ियों से गहरा लगाव है। अभिनेता के पास लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन है। उनके पास मर्सिडीज बेंज एस क्लास, बीएमडब्ल्यू एम 6 और रेंज रोवर इवोक जैसी लग्जरी कार मौजूद हैं।
विज्ञापन
5 of 5
रवि तेजा की फिल्म 'इरुमुडी'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
अभिनेता की फिल्म ‘इरुमुडी’ का कैसा रहा कलेक्शन?
अभिनेता रवि तेजा की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'इरुमुडी' में प्रिया भवानी शंकर, साइ कुमार, बेबी नक्षत्र, अजय घोष, रमेश इंद्रिरा, स्वासिका, लक्ष्मण और राजकुमार जैसे कलाकार भी मौजूद हैं। इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है।
सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म ने पहले दिन 6.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।