Toxic Movie Event: यश ने कियारा को लगाया गले, प्री-रिलीज इवेंट में हुमा और रुक्मिणी ने लूटी महफिल
Toxic Pre Release Event: फिल्म 'टॉक्सिक' के मेकर्स इसकी रिलीज से पहले इसके प्रमोशन में लगे हैं। हैदराबाद के बाद बीती शाम चेन्नई में इस फिल्म का प्री-रिलीज इवेंट हुआ। इसमें कई सितारे पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केवीएन प्रोडक्शंस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि यश दमदार अंदाज में एंट्री कर रहे हैं। जब वह इवेंट में आए तो वहां पर मौजूद लोग उनकी तस्वीरें लेने लगे। उन्होंने वहां पहले से मौजूद कियारा आडवाणी और हुमा कुरैशी को गले लगाया।
अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने भी इवेंट में जबरदस्त अंदाज में पहुंचीं। इवेंट में पहुंच कर उन्होंने लोगों का अभिवादन किया। कियारा ने कहा हमें समर्थन देने के लिए धन्यवाद।
हुमा कुरैशी ने ब्लैक ड्रेस में इवेंट में एंट्री की। उन्होंने हाथ जोड़कर सबका अभिवादन किया। अभिनेत्री काफी खुश नजर आईं। इवेंट में उन्होंने कहा कि यह फिल्म मेरे लिए पिछले दो-तीन वर्षों से बहुत जरूरी रही है।
रुक्मिणी वसंत इवेंट में ऑफ शोल्डर रेड ड्रेस में पहुंचीं। वह वहां मौजूद अभिनेत्रियों से गले मिलीं। अभिनेत्री का सभी ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मैं चेन्नई आकर बहुत खुश हूं।
इवेंट में गीतू मोहनदास भी पहुंचीं। उन्होंने कहा कि मैं सबसे अच्छे कलाकारों के साथ भारत की सबसे बड़ी फिल्म कर रही हूं।