फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   ZOMBIE REDDY SEQUEL ANNOUNCED ON TEJA SAJJA BIRTHDAY with shanaya kapoor and upendra

Zombie Reddy 2: तेजा सज्जा के जन्मदिन पर हुई ‘जॉम्बी रेड्डी 2’ की घोषणा, साथ नजर आएंगी यह बॉलीवुड अभिनेत्री

Sun, 23 Aug 2026 03:19 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sun, 23 Aug 2026 03:19 PM IST
सार
Register For Event

Zombie Reddy Next Level: अभिनेता तेजा सज्जा के जन्मदिन पर मेकर्स ने उनके फैंस को खास तोहफा दिया है। एक्टर की आगामी फिल्म ‘जॉम्बी रेड्डी नेक्सट लेवल’ की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर कर दी गई है।

विज्ञापन
ZOMBIE REDDY SEQUEL ANNOUNCED ON TEJA SAJJA BIRTHDAY with shanaya kapoor and upendra
तेजा सज्जा - फोटो : इंस्टाग्राम-@PeopleMediaFactory

विस्तार

साउथ सिनेमा के अभिनेता तेजा सज्जा की बहुचर्चित फिल्म ‘जॉम्बी रेड्डी’ के सीक्वल की घोषणा हो चुकी है। मेकर्स ने खास तौर पर एक्टर के जन्मदिन पर इस जानकारी को साझा किया है। फिल्म में तेजा के साथ एक मशहूर बॉलीबुड एक्ट्रेस भी अपना साउथ डेब्यू करती नजर आएंगी। 

विज्ञापन


क्या होगा ‘जॉम्बी रेड्डी 2’ में खास?
फिल्म ‘जॉम्बी रेड्डी 2’ तेजा सज्जा की बहुप्रतिक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म की जानकारी आज तेजा सज्जा के 31वें बर्थडे पर फैंस को सरप्राइज के रूप में दी गई।

विज्ञापन
  • फिल्म ‘जॉम्बी रेड्डी 2’ में तेजा सज्जा मुख्य भूमिका में होंगे। 
  • ‘जॉम्बी रेड्डी 2’ की कास्ट  में एक्ट्रेस शनाया कपूर भी शामिल हो चुकी हैं। 
  • इस फिल्म से शनाया, साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करेंगी। 
  • वहीं फिल्म में अभिनेता उपेंद्र भी अहम भूमिका में होंगे। 
  • फिल्म ‘जॉम्बी रेड्डी 2’  हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, तमिल, मलयालम, नेपाली के साथ-साथ जापानी भाषा में भी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ZOMBIE REDDY SEQUEL ANNOUNCED ON TEJA SAJJA BIRTHDAY with shanaya kapoor and upendra
शनाया कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम- @shanayakapoor02

कौन हैं शनाया कपूर?
शनाया कपूर अभिनेता संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी हैं। एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म 'तू या मैं' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ आदर्श गौरव थे। बिजॉय नांबियार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था। इससे पहले शनाया 2025 में विक्रांत मैसी के साथ 'आंखों की गुस्ताखियां' में नजर आ चुकी हैं।


 

ZOMBIE REDDY SEQUEL ANNOUNCED ON TEJA SAJJA BIRTHDAY with shanaya kapoor and upendra
तेजा सज्जा - फोटो : इंस्टाग्राम-@PeopleMediaFactory

कौन हैं निर्माता-निर्देशक? 

  • फिल्म ‘जॉम्बी रेड्डी 2’ का निर्देशन सुपर्ण एस वर्मा करेंगे।
  • यह फिल्म एक हाई ओकेटेन जॉम्बी एक्शन कॉमेडी फिल्म होगी।
  • इससे पहले सुपर्ण ने ‘द फैमिली मैन’, ‘राणा नायडू’ और ‘हक’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।
  • फिल्म की कहानी प्रशांत वर्मा ने लिखी है।
  • इसके साथ ही फिल्म का संगीत गौरा हरि ने दिया है।
  • टी.जी. विश्व प्रसाद और कृति प्रसाद ने पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले फिल्म का निर्माण किया है।
विज्ञापन

ZOMBIE REDDY SEQUEL ANNOUNCED ON TEJA SAJJA BIRTHDAY with shanaya kapoor and upendra
'जॉम्बी रेड्डी' - फोटो : इंस्टाग्राम-@PeopleMediaFactory

फिल्म ‘जॉम्बी रेड्डी’ के बारे में

तेजा सज्जा की फिल्म ‘जॉम्बी रेड्डी’ 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म एक्शन-कॉमेडी हॉरर फिल्म थी। यह तेलुगु सिनेमा की सबसे पहली जॉम्बी बेस्ड फिल्म थी। फिल्म का निर्देशन प्रशांत वर्मा ने किया था। फिल्म की कहानी एक गेम डेवलपर मारियो और उसके दोस्तों के इर्द-गिर्द बुनी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed