फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Major Accident At Yash Toxic Event Some Fans Injured As Speaker Stand Collapses On Stage

यश की ‘टॉक्सिक’ के इवेंट में बड़ा हादसा, स्टेज का स्पीकर स्टैंड गिरने से कुछ फैंस हुए घायल; देखें वीडियो

Sun, 23 Aug 2026 10:52 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 23 Aug 2026 10:52 AM IST
सार
Register For Event

Toxic Event: साउथ सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ के प्री-रिलीज इवेंट में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Major Accident At Yash Toxic Event Some Fans Injured As Speaker Stand Collapses On Stage
टॉक्सिक के इवेंट में हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यश की आने वाली फिल्म टॉक्सिक को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। लेकिन फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। 

विज्ञापन

कहां हुआ हादसा?
हैदराबाद में आयोजित इवेंट के दौरान एक स्पीकर स्टैंड अचानक गिर गया, जिससे कुछ फैंस घायल हो गए। साइबराबाद पुलिस ने इस हादसे की जानकारी दी है।

यह हादसा मेडचल-मलकाजगिरी जिले में स्थित मल्ला रेड्डी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में हुआ। यहां यश और फिल्म की पूरी टीम को देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस पहुंचे थे। इवेंट के दौरान अचानक हुए इस हादसे से वहां अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

Major Accident At Yash Toxic Event Some Fans Injured As Speaker Stand Collapses On Stage
टॉक्सिक - फोटो : instagram

फैंस स्टैंड पर चढ़कर देखने लगे
पुलिस के मुताबिक, कुछ फैंस बेहतर तरीके से यश को देखने के लिए फ्लाइंग DJ स्पीकर स्टैंड पर चढ़ गए थे। बताया जा रहा है कि कुछ लोग इस स्टैंड पर स्टंट भी कर रहे थे। इसी दौरान स्टैंड का बैलेंस बिगड़ गया और वह अचानक नीचे गिर गया।

इस दौरान कुछ लोग ऊंचाई से नीचे गिर गए और उन्हें चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल घायलों की हालत को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

Major Accident At Yash Toxic Event Some Fans Injured As Speaker Stand Collapses On Stage
फिल्म 'टॉक्सिक' - फोटो : सोशल मीडिया

26 अगस्त को रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’

  • यश की ‘टॉक्सिक’ को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है।
  • फिल्म में यश एक बड़े गैंगस्टर के किरदार में नजर आएंगे।
  • फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।
  • फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में 26 अगस्त को रिलीज होने वाली है।


ये भी पढ़ें- Irumudi Box Office Collection Day 2: रवि तेजा की फिल्म ने दूसरे दिन दिखाई रफ्तार, 2 दिन में कमाए करोड़ों रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed