कौन हैं लिज? जीता मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब; दुनिया के सबसे बड़े पेजेंट में कर चुकीं भारत का प्रतिनिधित्व
Who Is Liz Mejo? केरल की लिज मैजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब मिला है। वह टॉप-5 फाइनलिस्ट तमिलनाडु, केरल, गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तराखंड की सुंदरियों में एक थीं। आइए जानते हैं लिज मैजो कौन हैं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
- 19 साल की केरल की कैजिया लिज मैजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब हासिल किया है।
- वह लॉ की छात्रा, मॉडल और क्लासिकल डांसर हैं।
- लिज मैजो ने साल 2026 में ही 'मिस यूनिवर्स केरल 2026' का खिताब अपने नाम किया था।
- यह खिताब जीतने वाली वह केरल की सबसे उम्र की लड़की थीं।
- साल 2025 में लिज मैजो 'मिस टीन इंटरनेशनल 2025' की फर्स्ट रनर अप रही थीं।
लिज, मेजो अब्राहम और सुजा मेजो की बेटी हैं। वह बेंगलुरु में लॉ की पढ़ाई कर रही हैं और फिलहाल कोच्चि में रहती हैं। लिज ने पहले 'मिस टीन इंडिया' का भी खिताब जीता था। इसके बाद वह दुनिया के सबसे बड़े टीन ब्यूटी पेजेंट में से एक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
लिज मैजो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। वह इंस्टाग्राम पर 394 लोगों को फॉलो करती हैं। जबकि उन्हें 39 हजार लोग फॉलो करते हैं।
लिज मैजो मानसिक स्वास्थ्य और व्यक्तिगत विकास के बारे में खुलकर बात करती हैं।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 की विजेता का एलान रात करीब 2.50 बजे किया गया। मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 की विजेता मनिका विश्वकर्मा ने केरल की विजेता को क्राउन पहनाया।
तमिलनाडु की वैष्णवी फर्स्ट रनर अप रहीं।
दूसरी रनर अप अनुश्री सतवालेकर- गुजरात।
तीसरी रनर अप- तेजस्विनी श्रीवास्तव- महाराष्ट्र।
चौथी रनर अप- अनुभा वशिष्ठ- उत्तराखंड।
इस प्रतियोगिता को जीतने वाली ब्यूटी क्वीन इस साल के आखिर में प्यूर्टो रिको में होने वाले 75वें मिस यूनिवर्स कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेंगी। मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के जज पैनल में अभिनेत्री सुष्मिता सेन, सेलिना जेटली और उर्वशी रौतेला शामिल हैं। जज पैनल में फिल्म प्रोड्यूसर प्रज्ञा कपूर समेत कई अन्य लोग भी शामिल हैं। गौरतलब है कि सुष्मिता ने साल 1994 में वैश्विक खिताब मिस यूनिवर्स अपने नाम किया था। सेलिना जेटली ने 2001 और उर्वशी रौतेला ने 2015 में मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीता था।