फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   father attempted to molest his daughter bit her in several places when she tried to defend herself in ambala

अंबाला: नशे में धुत पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म का प्रयास, बचाव करने पर कई जगह दांत से काटा

Sat, 22 Aug 2026 08:39 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: मयूर शर्मा Updated Sat, 22 Aug 2026 08:39 PM IST
सार
Register For Event

पीड़िता की मां एक निजी अस्पताल में सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करती है और घटना के समय वह ड्यूटी पर थी। इसी बात का फायदा उठाकर उसने अपनी बेटी को हवस का शिकार बनाने की कोशिश की।

विज्ञापन
father attempted to molest his daughter bit her in several places when she tried to defend herself in ambala
अंबाला में नशे में धुत पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म का प्रयास - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजोखरा थाना क्षेत्र में नशे में धुत पिता ने अपनी 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब किशोरी ने खुद को बचाने के लिए विरोध किया तो उसकी गर्दन सहित दो-तीन जगह पर दांतों से बुरी तरह काट लिया। छोटे भाई के शोर मचाने के बाद डायल-112 टीम आई। किशोरी की तहरीर पर पंजोखरा थाना पुलिस ने पिता पर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


ड्यूटी पर गई हुई थी पीड़िता की मां

पुलिस के अनुसार,पीड़िता की मां एक निजी अस्पताल में सफाई कर्मचारी के रूप में काम करती है और घटना के समय वह ड्यूटी पर गई हुई थी। घर में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी और उसका छोटा भाई मौजूद थे। आरोपी पिता अत्यधिक शराब पीने का आदी है और कोई काम नहीं करता जिससे पूरे घर का गुजर-बसर पत्नी की कमाई पर निर्भर है। घटना वाले दिन आरोपी शराब के नशे में घर पहुंचा। उसने साजिश के तहत अपने छोटे बेटे को कुछ काम या बात करने के बहाने घर से बाहर भेज दिया। इसके बाद आरोपी ने अपनी ही बेटी को पकड़ लिया और उसके साथ जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन


भाई के लौटने पर खुला राज, फटे हुए थे कपड़े

किशोरी ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी पिता का जमकर विरोध किया था। ऐसे में बौखलाए पिता ने उसे शरीर पर कई जगह दांतों से काट लिया और कपड़े भी फाड़ दिए। इसी बीच जब छोटा भाई घर लौटा तो उसने पिता को बहन के साथ जबरदस्ती करते देखा। भाई के आते ही पीड़िता ने रोते हुए पूरी बात बताई। इसके बाद मामले की सूचना तुरंत मां और पुलिस को दी गई। पीड़िता का अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में उपचार व मेडिकल परीक्षण करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में अंबाला बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन रंजीता सचदेवा ने बताया कि पीड़िता अपनी मां के साथ ही रह रही है। सोमवार को उसककी काउंसलिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed