{"_id":"6a87688974679f55540e01ed","slug":"patwaris-protest-against-flaws-in-new-software-and-digital-survey-ambala-news-c-36-1-sknl1003-168177-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नए सॉफ्टवेयर और डिजिटल सर्वे की खामियों के खिलाफ पटवारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नए सॉफ्टवेयर और डिजिटल सर्वे की खामियों के खिलाफ पटवारियों का प्रदर्शन
Fri, 21 Aug 2026 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी में पटवारखाना परिसर में धरने पर बैठे जिला के पटवारी नारेबाजी करते हुए। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन अंबाला के बैनर तले पटवारियों और कानूनगो का सांकेतिक धरना जारी रहा। प्रदेश यूनियन के आह्वान पर आयोजित इस राज्यस्तरीय सांकेतिक प्रदर्शन के तहत जिलेभर के 90 पटवारियों और कानूनगो ने भाग लिया। इस धरना प्रदर्शन में अंबाला कैंट, अंबाला सिटी, बराडा और नारायणगढ़ तहसील और साहा तथा शहजादपुर की उप तहसील से पटवारी इकट्ठा हुए।
तकनीकी खामियों और व्यावहारिक दिक्कतों से काम ठप
एसोसिएशन के प्रधान अमित कुमार ने बताया कि राजस्व विभाग द्वारा लागू किए गए नए सॉफ्टवेयर में लगातार तकनीकी खामियां आ रही हैं, जिससे जमीनी स्तर पर काम करने में व्यावहारिक परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। इन समस्याओं के कारण दैनिक राजस्व कार्य पूरी तरह प्रभावित हो चुके हैं। इसका सीधा असर आम जनता और किसानों को मिलने वाली सेवाओं पर पड़ रहा है, जिन्हें अपने जरूरी काम कराने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
डिजिटल क्रॉप सर्वे और रोवर डिमार्केशन पर जताया रोष
प्रदर्शन के दौरान एसोसिएशन ने नए सॉफ्टवेयर के अलावा डिजिटल क्रॉप सर्वे और डिजिटल रोवर डिमार्केशन (पैमाइश) प्रक्रिया में आ रही तकनीकी खामियों पर भी रोष प्रकट किया। यूनियन के सचिव ने कहा कि जब तक इन डिजिटल प्रणालियों की कमियों को दूर नहीं किया जाता, तब तक सुचारू रूप से कार्य करना संभव नहीं है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इन त्रुटियों का समाधान नहीं निकाला गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
वर्जन...
नए सॉफ्टवेयर और डिजिटल सर्वे की खामियों के खिलाफ पटवारियों ने दो दिवसीय धरना दिया जा रहा है यदि जल्द ही इन त्रुटियों का समाधान नहीं निकाला गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। -अमित कुमार, प्रधान, दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन अंबाला