{"_id":"6a8adf95ffca3ca1d5007f6d","slug":"a-campaign-to-discuss-sports-will-begin-in-haryana-tomorrow-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"'खेल पर चर्चा': मंत्री गौरव गौतम खिलाड़ियों से करेंगे संवाद, कल इस जिले से शुरू होगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'खेल पर चर्चा': मंत्री गौरव गौतम खिलाड़ियों से करेंगे संवाद, कल इस जिले से शुरू होगा अभियान
Sun, 23 Aug 2026 05:25 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 23 Aug 2026 05:25 PM IST
अभियान में खिलाड़ियों को संतुलित आहार, पर्याप्त पानी, शरीर की थकान दूर करने, चोटों से बचाव और वैज्ञानिक अभ्यास की जानकारी दी जाएगी। प्रतियोगिता के दबाव से निपटने, लक्ष्य तय करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और एकाग्रता बनाए रखने के तरीके भी विशेषज्ञ बताएंगे।
विज्ञापन
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में युवा खिलाड़ियों को पदक की दौड़ में आगे बढ़ाने के साथ उन्हें वैज्ञानिक प्रशिक्षण और खेल से जुड़ी जरूरी जानकारी देने के लिए खेल एवं युवा मामले मंत्री गौरव गौतम की पहल खेल पे चर्चा, खिलाड़ियों के संग सोमवार से शुरू होगी। अभियान का आगाज चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद से होगा।
इसके बाद यह 23 जिलों में पहुंचेगा और करीब 50 हजार जेन-जी खिलाड़ियों को जोड़ेगा। हर जिले में 1,500 से 2,000 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खेल नर्सरियों में प्रशिक्षण ले रहे 12 से 18 वर्ष के खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी। ओलंपियन, पैरालंपियन, प्रशिक्षक, शारीरिक शिक्षा शिक्षक, खेल विशेषज्ञ और विभागीय अधिकारी भी खिलाड़ियों से संवाद करेंगे।
अभियान में खिलाड़ियों को संतुलित आहार, पर्याप्त पानी, शरीर की थकान दूर करने, चोटों से बचाव और वैज्ञानिक अभ्यास की जानकारी दी जाएगी। प्रतियोगिता के दबाव से निपटने, लक्ष्य तय करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और एकाग्रता बनाए रखने के तरीके भी विशेषज्ञ बताएंगे। खिलाड़ियों को सरकार की पुरस्कार, छात्रवृत्ति और खेल आरक्षण योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
स्वच्छ खेल को लेकर राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी के विशेषज्ञ प्रतिबंधित पदार्थों, डोप जांच और इसके नियमों के बारे में जागरूक करेंगे। अभियान में चैंपियन की कहानी सत्र भी होगा। इसमें पदक विजेता खिलाड़ी अपनी सफलता और संघर्ष की कहानी साझा करेंगे। युवा खिलाड़ियों को मंत्री और दिग्गज खिलाड़ियों से सीधे संवाद का अवसर मिलेगा। अभियान के दौरान खिलाड़ियों से सुझाव भी लिए जाएंगे, जिन्हें भविष्य की खेल नीतियों को अधिक खिलाड़ी-केंद्रित बनाने में इस्तेमाल किया जाएगा।