फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Tussle over Deepender Hooda statement Senior Congress leader Kuldeep Sharma calls press conference

दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर खींचतान: वरिष्ठ कांग्रेसी कुलदीप शर्मा ने बुलाई प्रेसवार्ता, लिख चुके हैं पत्र

Mon, 24 Aug 2026 12:14 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Mon, 24 Aug 2026 12:14 PM IST
सार
Register For Event

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सज्जन कुमार को रोल माॅडल बताया था। अब इस बयान पर सियासत गरमा गई है। 

विज्ञापन
Tussle over Deepender Hooda statement Senior Congress leader Kuldeep Sharma calls press conference
कुलदीप शर्मा और दीपेंद्र हुड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवंगत नेता सज्जन कुमार को लेकर सांसद दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर हरियाणा कांग्रेस में शुरू हुआ विवाद अब और गहराता नजर आ रहा है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता बुलाई है। माना जा रहा है कि शर्मा पूरे विवाद पर अपना पक्ष रख सकते हैं और दीपेंद्र हुड्डा के बयान को लेकर उठाए गए सवालों पर भी विस्तार से बात करेंगे।
विज्ञापन


कुलदीप शर्मा दोपहर तीन बजे हरियाणा एमएलए हॉस्टल, सेक्टर-3, चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत करेंगे।

दरअसल, शर्मा ने 23 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र भेजकर सांसद दीपेंद्र हुड्डा को कांग्रेस कार्यसमिति से हटाने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि सज्जन कुमार को आदर्श के रूप में प्रस्तुत करने संबंधी टिप्पणी से सिख समुदाय में नाराजगी पैदा हुई है। शर्मा के मुताबिक, हरियाणा और पंजाब के कुछ सिख लोगों ने उनसे संपर्क कर इस बयान पर असंतोष जताया है।
विज्ञापन


शर्मा ने यह भी कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले इस तरह की टिप्पणी कांग्रेस के लिए राजनीतिक रूप से नुकसानदेह हो सकती है। उनका तर्क था कि किसान आंदोलन के बाद सिख समुदाय के एक बड़े वर्ग का कांग्रेस के प्रति समर्थन बढ़ा था, लेकिन ऐसे बयान से उस समर्थन पर असर पड़ सकता है। उन्होंने आशंका जताई कि विपक्ष इस मुद्दे को चुनावी लाभ के लिए इस्तेमाल कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दीपेंद्र हुड्डा ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनकी बात को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया और उनके बयान में ऐसा अंग्रेजी शब्द जोड़ दिया गया, जिसे उन्होंने कहा ही नहीं था। उन्होंने कहा कि उनकी मंशा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की नहीं थी। सिख समाज की भावनाएं आहत हुई हैं तो उन्होंने खेद जताया। हुड्डा ने सिख समाज को देश का गौरव बताते हुए 1984 के पीड़ितों को न्याय दिलाने की लड़ाई में साथ खड़े रहने की बात भी कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed