फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad: Garbage cleared from the city late at night amidst heavy police deployment

फतेहाबाद: भारी पुलिस बल के बीच शहर से देर रात उठाया कचरा, विरोध और हंगामा कर रहे सफाई कर्मचारी हिरासत में

Mon, 24 Aug 2026 01:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, फतेहाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 24 Aug 2026 01:54 AM IST
सार
Register For Event

नगर परिषद की टीम ने भूना रोड से कचरा उठाने की शुरुआत की। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने अभियान का विरोध करते हुए नारेबाजी की और बुलडोजर पर चढ़ गए।पुलिस ने विरोध कर रहे कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
Fatehabad: Garbage cleared from the city late at night amidst heavy police deployment
विरोध करते सफाई कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद शहर में कई दिनों से लगे कचरे के ढेर को उठाने के लिए रविवार देर रात एक बजे प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान चलाया। नगर परिषद की टीम ने भूना रोड से कचरा उठाने की शुरुआत की। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने अभियान का विरोध करते हुए नारेबाजी की और बुलडोजर पर चढ़ गए।पुलिस ने विरोध कर रहे कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट सतपाल रोज के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। डीएसपी संजय बिश्नोई भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


अभियान के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए 200 से अधिक पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। पुलिस बल की मौजूदगी में नगर परिषद की गाड़ियों को कचरा उठाने के लिए भेजा गया। भूना रोड से कचरा उठाने के बाद टीम ने शहर के अन्य हिस्सों की ओर रुख किया।
विज्ञापन


 सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पिछले कई दिनों से शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। डोर-टू-डोर कचरा उठान व्यवस्था भी प्रभावित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मुख्य बाजारों और सड़कों के किनारे कचरा जमा होने से दुर्गंध और संक्रमण का खतरा बना हुआ था। डीएसपी संजय बिश्नोई ने बताया कि विरोध कर रहे कर्मचारियों को अलग-अलग थानों में ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से शहर की सफाई व्यवस्था बहाल करने के लिए कचरा उठान अभियान चलाया गया। वहीं, सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन पर हैं। पुलिस की कार्रवाई के बाद मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही, लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी के कारण स्थिति नियंत्रण में रही। प्रशासन ने अभियान के दौरान कचरा उठान का काम जारी रखा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed