{"_id":"6a8a0ba3e35c02b6fa0b5a4b","slug":"sat-1-cancelled-half-yearly-exams-for-classes-9-to-12-from-september-21-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-159904-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सैट-1 रद्द, नौवीं से 12वीं की अर्धवार्षिक परीक्षाएं 21 सितंबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सैट-1 रद्द, नौवीं से 12वीं की अर्धवार्षिक परीक्षाएं 21 सितंबर से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। जिले के 773 सरकारी स्कूलों में कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की सैट-1 परीक्षा अब नहीं होगी। शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए यह परीक्षा रद्द कर दी है। इसके स्थान पर सीधे छमाही परीक्षा कराने का फैसला लिया गया है। यह छमाही परीक्षा 21 सितंबर से शुरू होगी। इसकी डेटशीट एससीईआरटी की ओर से जारी की जाएगी।
सेट-1 की परीक्षा पहले 25 अगस्त से 2 सितंबर तक प्रस्तावित थी। एससीईआरटी को 31 अगस्त तक प्रश्नपत्रों की अंतिम सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध करवानी होगी। ये कॉपियां संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को मिलेंगी। इसके बाद जिले में प्रश्नपत्रों की छपाई और वितरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। परीक्षा शुरू होने से कम से कम तीन दिन पहले प्रश्नपत्र संबंधित स्कूलों तक पहुंचने चाहिए।
परीक्षा प्रक्रिया और निगरानी
विभाग ने प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाए रखने के भी निर्देश दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। सैट-1 रद्द होने से विद्यार्थियों को अब अलग से इसकी तैयारी नहीं करनी होगी। उनका अगला प्रमुख मूल्यांकन छमाही परीक्षा के रूप में होगा। शिक्षा विभाग ने संबंधित अधिकारियों को पूरी प्रक्रिया समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं।