{"_id":"6a873a97f8a625003b0a5773","slug":"farmers-provided-with-information-on-technology-at-the-farmers-fair-narnol-news-c-198-1-rew1001-243956-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: किसान मेले में किसानों को दी तकनीक की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: किसान मेले में किसानों को दी तकनीक की जानकारी
विज्ञापन
नाहड़ में किसान मेले में उमड़े किसान। स्रोत : कॉलेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसली। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग नाहड़ की ओर से जिला स्तरीय खाद्य तेल मिशन के तहत किसान मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड कृषि अधिकारी डॉ. नवीन कुमार ने की। मेले में क्षेत्र के 400 से अधिक किसानों ने भाग लिया और आधुनिक कृषि तकनीकों व सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
डॉ. नवीन कुमार ने किसानों को खरीफ तिलहन फसलों, विशेषकर तिल और मूंगफली की खेती तथा प्राकृतिक खेती की तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सल्फर खाद के संतुलित प्रयोग से तिलहन फसलों में तेल की मात्रा बढ़ाई जा सकती है।
कृषि विज्ञान केंद्र बावल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र कुमार ने मिट्टी व पानी की जांच के महत्व, रबी फसलों की उत्पादन क्षमता, रोग प्रबंधन और फसल सुरक्षा के बारे में बताया। एफपीओ बैरमपुर के सीईओ अशोक कुमार ने किसान उत्पादक संगठन से जुड़ने के लाभ बताए।
विज्ञापन
पूर्व खंड कृषि अधिकारी डॉ. रामकरण मलिक ने अनाज भंडारण में सल्फास के प्रयोग से होने वाले स्वास्थ्य नुकसान के प्रति किसानों को जागरूक किया। उन्होंने नीम, हींग और लौंग जैसे प्राकृतिक उपाय अपनाने की सलाह दी।
प्रश्नोत्तरी में सही जवाब देने वाले किसानों को कृषि उत्पाद देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सरपंच विक्रम, नंबरदार राकेश, राजेंद्र, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।