{"_id":"6a88908854ca73397700c1a6","slug":"farmer-shot-dead-after-going-to-the-fields-palwal-news-c-24-1-pal1005-127257-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: खेत गए किसान की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: खेत गए किसान की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदहट थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव में वारदात, छाती में गोली व शरीर पर चोट के निशान
शव के पास मोबाइल, बाइक की चाबी और महिला का आधार कार्ड मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
चांदहट थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव में खेत पर गए किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। किसान का शव शुक्रवार सुबह खेतों की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर पड़ा मिला। उसकी छाती पर गोली का निशान और शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान मिले हैं। शव के पास महिला के नाम का आधार कार्ड मिलने से मामला और संदिग्ध हो गया है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिले में दो दिन के भीतर तीन हत्या की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सदर थाना क्षेत्र के रजपुरा गांव में विवाहिता और उसके डेढ़ माह के बेटे की हत्या के बाद यह मामला सामने आया है।
पुलिस के अनुसार, अलावलपुर गांव निवासी गजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता लक्ष्मण बृहस्पतिवार की रात खेतों में पानी चलाने के लिए वहीं रुकने की बात कहकर गए थे। खेत पर उनके साथ काम करने वाले कुछ लोग भी मौजूद थे। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे राहुल नामक व्यक्ति ने उसके छोटे भाई को फोन कर पिता के खेतों के पास मृत पड़े होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो किसान का शव कच्चे रास्ते पर पड़ा था।
परिजनों के अनुसार मृतक के हाथ, पैर, कान, छाती और सिर पर चोट के निशान भी मिले हैं। शव के पास लाठी-बांस, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल की चाबी पड़ी थी। परिजनों ने बताया कि मोबाइल में बृहस्पतिवार की कॉल हिस्ट्री डिलीट मिली।
विज्ञापन
गांव के कुछ लोगों से है विवाद
गजेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनका गांव में ही कुछ लोगों से पहले से विवाद रहा है और मामला अदालत में विचाराधीन है। हालांकि वर्तमान में किसी अन्य से रंजिश नहीं थी। परिजनों ने पुलिस से मामले की गहन जांच कर हत्या के आरोपियों का जल्द पता लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है। परिजनों की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
मां-बेटे की हत्या से सनसनी
इससे एक दिन पहले सदर थाना क्षेत्र के रजपुरा गांव में दहेज की मांग को लेकर शगुफ्ता और उसके डेढ़ माह के बेटे जौहान की हत्या का मामला सामने आया था। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, बाद में मृतका के पति सोहिल ने दो मंजिल छत से कूदकर आत्महत्या करने की भी कोशिश की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने घायल को शुक्रवार को जिला नागरिक अस्पताल से दिल्ली स्थित सफदरगंज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस सोहिल के ठीक होने का इंतजार कर रही है। घायल के ठीक होने और उससे पूछताछ की स्थित होने पर ही उससे हत्या के बारे में पूछताछ की जाएगी, जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने सोहिल खान समेत करीब 11 नामजद और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से स्कॉर्पियो कार की मांग को लेकर सगुप्ता को प्रताड़ित किया जा रहा था। 15 अगस्त को पति उसे मायके छोड़ गया था, लेकिन पंचायत के बाद वह वापस ससुराल चली गई। मंगलवार को उसने फोन पर मारपीट की जानकारी दी थी। बृहस्पतिवार सुबह उसकी और बेटे की मौत की सूचना मिली।