फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Indira Colony still awaits development after 50 years.

Palwal News: 50 साल बाद भी इंदिरा कॉलोनी में विकास का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Indira Colony still awaits development after 50 years.
नगीना की इंदिरा कॉलोनी के रास्ते में भरा कीचड़
नगीना। आजादी की 80वीं वर्षगांठ पर विकास और बुनियादी सुविधाओं की बातें भले ही जोर-शोर से हो रही हों, लेकिन नगीना की इंदिरा कॉलोनी के करीब 100 परिवार आज भी सड़क और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं। करीब पांच दशक पहले भूमिहीन लोगों को बसाने के उद्देश्य से विकसित की गई इस कॉलोनी में आज तक पक्की सड़क नहीं बन सकी है। बारिश होते ही गलियां पानी से लबालब हो जाती हैं और कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं।
विज्ञापन


कॉलोनी में वर्तमान में करीब 100 घर हैं और लगभग 250 मतदाता रहते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार समय के साथ कई परिवारों ने यहां जमीन खरीदकर भी मकान बनाए, लेकिन कॉलोनी की मूलभूत सुविधाओं में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। कच्ची और ऊबड़-खाबड़ गलियों में बारिश का पानी जमा होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है। जलभराव के कारण गंदगी और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ जाता है। युनूस और जाकिर का आरोप है कि समस्या नई नहीं है, बल्कि वर्षों से अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सामने उठाई जा रही है।
विज्ञापन

निवासियों के मुताबिक करीब एक महीने पहले तहसीलदार और बीडीपीओ को लिखित शिकायत दी गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत देने के बावजूद अभी तक जल निकासी और सड़क निर्माण को लेकर कोई ठोस काम शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी बोले- जांच के बाद होगा समाधान

मामले में इंजीनियर मामन खान ने बताया कि उन्होंने हाल ही में कॉलोनी का दौरा कर स्थिति देखी है। उनके अनुसार समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं खंड़ विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल आजाद ने कहा कि शिकायत का संज्ञान लिया गया है और मामले की जांच कराकर जल्द उचित कार्रवाई की जाएगी।
कोट
बारिश के दिनों में इतना पानी भरा रहता हूं कि बच्चों को घर से बाहर निकालना तक मुश्किल हो जाता है। - बाबुद्दीन
गंदा पानी कई दिनों तक जमा रहता है, जिससे मच्छर पनपते हैं और बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। - जन्नती
हर समय कीचड़ और पानी भरा होने के कारण बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी होती है। - शाैकीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed