फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेवाड़ी डबल मर्डर: पहचान छिपाने के लिए बाइकों की नंबर प्लेट पर लगाई थी टेप; बाइक में टक्कर मारी, कार से कुचला

Sat, 22 Aug 2026 02:15 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, रेवाड़ी
अमर उजाला नेटवर्क, रेवाड़ी Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 22 Aug 2026 02:15 PM IST
सार
Register For Event

रेवाड़ी में डबल मर्डर में खुलासा हुआ है। एक गुट के लोगों ने पहचान छिपाने के लिए बाइकों की नंबर प्लेट पर टेप लगाई थी। बाइकों पर सवार युवकों के हाथों में लाठी और तेजधार हथियार थे। आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक हमलावर वहां से जा चुके थे। कार और बाइक वार खुंभावास की तरफ भाग गए।

विज्ञापन
Two killed colleges feud in rewari Tape had been applied to bikes number plate to conceal identity
rewari murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
रेवाड़ी के गोकलपुर गांव के अड्डे पर शुक्रवार की दोपहर सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी से कुचलने के बाद लाठी-डंडे से पीटकर दो युवकों की लाठी-डंडे से पीट कर हत्या करने के मामले में केएलपी कॉलेज में हुए झगड़े से जोड़ कर देखा जा रहा है। इस घटना में एक पक्ष के युवकों ने अपनी बाइकों की नंबर प्लेट पर टेप लगा दिया था ताकि पहचान न हो।


कार सवार युवकों ने बाइक सवार तीन युवकों को पहले कार से टक्कर मारी और गिरने के बाद लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमलाकर मांड्या कला निवासी जतिन उर्फ सिकंदर (26) और निगानियावास निवासी हिमेश (20) की हत्या कर दी। इनमें से जतिन एक बेटी का पिता था। हिमेश कोचिंग कर रहा था।

जतिन सुबह कंपनी में जाने की बात कहकर घर से निकला था। जतिन के पिता खेती करते हैं। वहीं, हिमेश अभी सरकारी नौकरी के लिए कोचिंग ले रहा था। उसके पिता स्कूल बस चलाते हैं। जतिन और हिमेश दोस्त थे। यशपाल भी जतिन और हिमेश के साथ बाइक पर था। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Two killed colleges feud in rewari Tape had been applied to bikes number plate to conceal identity
घटनास्थल पर पड़ी बाइक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी के गेट से ही दोनों गुटों के बीच लड़ाई शुरू हो गई थी। इसके बाद एक गुट के साथ काफी संख्या में 6 से 7 बाइकें और दो कारें थीं। सभी बाइक सवारों ने अपनी नंबर प्लेट पर टेप लगा रखी थी, ताकि उनकी पहचान न हो सके।
 
Two killed colleges feud in rewari Tape had been applied to bikes number plate to conceal identity
घटनास्थल पर पड़ी बाइक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाइकों पर सवार युवकों के हाथों में लाठी और तेजधार हथियार थे। आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक हमलावर वहां से जा चुके थे। कार और बाइक वार खुंभावास की तरफ भाग गए। पुलिस को तीन बाइकें पड़ी मिलीं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Two killed colleges feud in rewari Tape had been applied to bikes number plate to conceal identity
जातिन की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक बाइक गोकलपुर गांव के पास पड़ी थी, जिस पर जतिन, हिमेश और यशपाल सवार थे। दूसरी बाइक तुर्कियावास गांव के पास पड़ी मिली। इस बाइक के शीशे टूटे हुए थे। तीसरी बाइक बुढ़ाना रोड की तरफ खड़ी मिली। पास में कुछ चप्पलें और डंडे पड़े थे।
विज्ञापन
Two killed colleges feud in rewari Tape had been applied to bikes number plate to conceal identity
हिमेश की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घायल यशपाल बोला- पहले बुढ़ाना चौक के पास हमें घेरा गया, रंजिश क्या थी ये मुझे नहीं पता
घायल यशपाल ने बताया कि पहले बुढ़ाना चौक के पास हमें घेरा गया था। मैं दोपहर के समय बाइक पर घर जा रहा था। वहां पर सात-आठ गाड़ी खड़ी थी। ये गाड़ी मेरे गांव की तरफ जा रही थी। दोनों युवक भी बाइक पर थे। हमारे ऊपर फायरिंग करनी शुरू कर दी गई। हमने बाइक गोकलपुर की तरफ से खींच दी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed