फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Aman from Mokhra hoisted the Tricolour atop the 7,077-meter-high Mount Kun.

Rohtak News: मोखरा के अमन ने 7,077 मीटर ऊंचे माउंट कुन पर फहराया तिरंगा

Fri, 21 Aug 2026 10:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 21 Aug 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Aman from Mokhra hoisted the Tricolour atop the 7,077-meter-high Mount Kun.
52-माउंट कुन की चोटी पर से नो टू ड्रग्स का पोस्टर दिखाते अमन कुमार। स्रोत : परिजन
रोहतक। जिले के गांव मोखरा के रहने वाले पर्वतारोही अमन कुमार ने लद्दाख की दुर्गम जांस्कर रेंज में स्थित माउंट कुन की चोटी पर पहुंचकर तिरंगा फहराया। यहां उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश भी दिया। यह चोटी 7,077 मीटर की ऊंचाई पर है। उनका अगला लक्ष्य लद्दाख में बेहद मुश्किल काराकोरम रेंज को फतेह करना है।
विज्ञापन

अमन ने यह चढ़ाई -30 डिग्री से भी कम तापमान और बर्फीले तूफान के बीच की है। इस दौरान वहां ऑक्सीजन की भारी कमी थी। टीम को खतरनाक ग्लेशियर और बेहद खड़ी बर्फीली दीवारों को भी पार करना पड़ा। हर कदम पर जीवन का जोखिम था लेकिन अमन के फौलादी हौसलों और मजबूत इच्छाशक्ति के आगे हर चुनौती छोटी पड़ गई।
विज्ञापन

शिखर पर पहुंचकर अमन और उनके साथियों ने से नो टू ड्रग्स का बैनर दिखाकर युवाओं को नशे से दूर रहने का सामाजिक संदेश दिया। पर्वतारोहण का यह अभियान ''द अल्पिनिस्ट माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट'' पुणे के बैनर तले पूरा हुआ। उनकी टीम में पुणे से एवरेस्टर पर्वतारोही भगवान चावले, अरुणाचल प्रदेश से हाचू लोमबो और जनुअरी ताली शामिल थे। अमन फिलहाल परिवार के साथ दादरी जिले के गांव मिसरी में रह रहे हैं। वह पुणे कस्टम्स में नियुक्त हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed