फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Students watched the live broadcast of the Young Entrepreneurs' Chaupal.

Rohtak News: विद्यार्थियों ने देखा युवा उद्यमी चैपाल का लाइव प्रसारण

Fri, 21 Aug 2026 09:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 21 Aug 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
Students watched the live broadcast of the Young Entrepreneurs' Chaupal.
कलानौर। सत जिंदा कल्याणा (पीजी) कॉलेज में विद्यार्थियों को हरियाणा सरकार के जेन-एच आइडियाथोन के अंतर्गत आयोजित युवा उद्यमी चौपाल का लाइव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में उद्यमिता, नवाचार एवं स्वरोजगार की भावना विकसित करना और उन्हें भविष्य में रोजगार पाने वाले ही नहीं बल्कि रोजगार देने वाले बनने के लिए प्रेरित करना रहा। विद्यार्थियों को उद्यमिता के क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न अवसरों, नए विचारों को व्यवसाय के रूप में विकसित करने व स्वरोजगार के माध्यम से अपने भविष्य को बेहतर बनाने से संबंधित जानकारी दी गई। प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार दुआ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में युवाओं के लिए केवल नौकरी प्राप्त करना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि स्वयं रोजगार के अवसर पैदा करना भी बेहद जरूरी है। आयोजन उद्यमिता प्रकोष्ठ एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के तत्वावधान में डॉ. पूनम अधलखा के दिशा-निर्देशन में किया गया। डॉ. हरीश चंद्र, डॉ. पायल गुलाटी, डॉ. रितु शर्मा एवं लक्ष्मी का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed