फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   700 metric ton rubbish erased hungama

Sirsa News: प्रशासन ने 700 मीट्रिक टन कचरा उठवाया, विरोध करने पर 27 कर्मचारियों को लिया हिरासत में

Sun, 23 Aug 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 23 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
700 metric ton rubbish erased hungama
सिरसा। विरोध प्रदर्शन करने वाली हड़ताली महिला कर्मचारियों को पकड़कर लेकर जाती पुलिस। सोशल मीडिय
विधायक गोकुल सेतिया बोले-हाईकोर्ट में याचिका लगाई तो रातों-रात हुई सफाई, मैंने अपना काम किया
विज्ञापन

हिरासत में लेकर ऐलनाबाद लेकर गए पुलिस, सिरसा में शहर थाने का हुआ घेराव तो सिरसा लेकर आई

फोटो ---- 24 से 31



संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। नगर परिषद के हड़ताली कर्मचारियों को नागरिक परिषद और सर्व समाज के लोगों के साथ समझौता भारी पड़ गया। जहां निजी स्तर पर कचरा इकट्ठा करने की योजना बनाई गई थी वहीं, हाईकोर्ट में विधायक गोकुल सेतिया की याचिका के बाद नगर परिषद प्रशासन ने पुलिस के साथ शुक्रवार रात तीन बजे डंपिंग पॉइंटों से कचरा उठान की बड़ी कार्रवाई की।
इस पर विधायक गोकुल सेतिया ने भी सोशल मीडिया पर मैसेज डाला कि उनकी याचिका दायर करने के बाद सरकार जागी है और रातों-रात सफाई की है। कार्रवाई के दौरान विरोध करने वाले 27 हड़ताली कर्मचारियों को हिरासत में लेकर ऐलनाबाद थाने ले जाया गया था।
विज्ञापन

इसके विरोध में फायर ब्रिगेड और नगर परिषद के कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से शहर थाने का घेराव कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। दोपहर साढ़े 12 बजे कर्मचारियों को शहर थाने लाकर छोड़ा गया। इसके बाद सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय आकर अपना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, 10 ट्रॉली, 4 जेसीबी 2 लोडर और 2 डंपर की मदद से बड़े स्तर पर कचरे की उठान की गई है। 700 मीट्रिक टन के आसपास कचरे की उठान हुई है। डोर-टू डोर कचरा उठाने का प्रयास कामयाब नहीं हुआ। पांच दिन पहले नगर परिषद प्रशासन ने 100 पुलिस बल और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मांग की थी।
इसके बाद मुख्यालय से आदेश आने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान हाईकोर्ट में विधायक गोकुल सेतिया ने अपनी याचिका दायर कर दी। ऐसे में कोर्ट के दबाव के बाद रात के अंधेरे में पुलिस बल के साथ बड़े स्तर पर कचरा उठान का कार्य किया गया।
नगर परिषद की चार टीमों का गठन किया गया था। बस स्टैंड के मुख्य डंपिंग पॉइंट से सफाई अभियान शुरू किया गया। सुबह साढ़े छह बजे तक चलता रहा। जब टीम रानियां रोड पर गुरुनानक स्कूल के पास कचरे की उठान करवा रही थी तब नगर परिषद प्रधान नरेश कुमार, मनोज अठवाल, महिलाएं और पुरुष कर्मचारी मौके पर पहुंच गए।
उन कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और कचरे के बने ढेर को फैलाने का काम शुरू कर दिया। आधे घंटे से ज्यादा समय तक पुलिस प्रशासन के साथ बहस हुई। इस दौरान पुलिस ने कर्मचारियों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया।
एक या दो पुलिस कर्मचारियों ने महिला व पुरुष कर्मचारियों पर लाठी चार्ज किया। इसको लेकर सफाई कर्मचारियों ने अपनी आपत्ति दर्ज करवाई। साढ़े सात बजे 27 कर्मचारियों को हिरासत में लेकर एक घंटे तक आसपास के गांवों में घुमाया गया।
ऐसे में प्रधान व अन्य कर्मचारियों के विरोध के बाद उन्हें ऐलनाबाद थाने ले जाया गया। जहां पर उन्हें कहा कि वे अब सिरसा जा सकते हैं। वहीं, ऐलनाबाद के सफाई कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए और विरोध जताया कि कर्मचारी यहां से किन साधनों पर जाएंगे। वहीं, सिरसा में शहर थाने पर धरने की सूचना के बाद कर्मचारियों को शहर थाने लाया गया।
प्रशासन ने कर्मचारियों के साथ किया धोखा
नगर परिषद कर्मचारी संघ प्रधान नरेश कुमार व मनोज अठवाल ने कहा कि उनके साथ नागरिक मंच और सर्व समाज के लोगों ने बातचीत की थी। जिला नगर आयुक्त ने भी उनके किए गए फैसले पर सहमति जताई थी। इसके बाद रात के समय में यह कार्रवाई करना सीधे तौर पर कर्मचारियों के साथ धोखा किया गया है। इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हड़ताली कर्मचारियों को हिरासत में लेने पर प्रदर्शन
हड़ताली कर्मचारियों को हिरासत में लेने और लाठी चार्ज की सूचना मिलने पर जिलेभर में जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र बेनीवाल के खिलाफ कर्मचारियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, कचरा सड़कों पर डालकर अपना विरोध जताना शुरू कर दिया। हिरासत में लिए गए कर्मचारियों ने कहा कि सर्व समाज और नागरिक परिषद के सदस्यों के साथ-साथ जिला नगर आयुक्त ने उनके साथ धोखा किया है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इन डंपिंग पॉइंटों की हुई सफाई, लोगों को मिली राहत
अधिकारियों के अनुसार, बस स्टैंड, महिला कॉलेज के पास, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सिरसा क्लब, डाकघर के पास, रैन बसेरा, बेगू रोड पर दो जगहों से, रानियां रोड पर दो जगहों पर, सब्जी मंडी डंपिंग पॉइंट, वाल्मीकि चौक, भगत सिंह पार्क के सामने, सूरतगढ़िया चौक के पास, गोशाला मोहल्ले में कचरे की उठान की गई। कचरा उठाने के बाद लोगों को राहत मिली है। उठान के साथ-साथ चूने व दवाओं का छिड़काव किया गया ताकि बीमारी न फैले।

कोट्स
नागरिक परिषद व सर्व समाज की बैठक में हुए फैसले से प्रशासन को अवगत करवा दिया गया था। सरकार को भी पत्र भेजा गया था। अब प्रशासन ने यह कार्रवाई अपने स्तर पर की है। इसकी पहले से तैयारी वे कर रहे थे। आमजन को राहत देने के लिए कदम उठाया गया है। सरकार हड़ताली कर्मचारियों की स्टेट यूनियन से बातचीत कर रही है। उम्मीद है कि कोई हल निकलेगा। प्रशासन का काम सफाई करवाना है तो वे अपने स्तर पर प्रयास करेंगे ही। लाठी चार्ज करने की बात है तो सरकारी ड्यूटी में कोई बाधा पहुंचाएगा तो पुलिस अपना काम करेगी।
-वीर शांति स्वरूप, अध्यक्ष, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed